कड़ी ठण्ड और सर्द मौसम के बीच भारतीय नौसेना के जवान पूरे जोश में गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारी कर रहे हैं, प्रतिदिन सुबह से ही अभ्यास शुरू करते हैं और शाम को राजपथ पर इसका समापन करते हैं। हर सुबह मॉर्निंग वॉक करते हुए लोग भारतीय नौसेना के जवानों के अभ्यास सत्र का गवाह बनते हैं। गणतंत्र दिवस: भारतीय नौसेना ने राजपथ पर तैयारी शुरू की
24 Dec 2020 06:34AM,by: Ashna Ali
कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच, महाराष्ट्र के अमरावती में एक संतरा किसान ने आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि संतरे की बोली लगाने वाले व्यापारी ने ऐन वक्त पर उसकी फसल लेने से इनकार कर दिया था। जब किसान ने इसका विरोध किया,तो व्यापारी ने उसकी पिटाई कर दी। इससे दुखी किसान ने फांसी लगा ली। इस सदमे से किसान के छोटे भाई को हार्टअटैक आ गया,जिससे उसकी भी मौत हो गई। धोखे ने ली किसान की जान
24 Dec 2020 06:00AM,by: Imran Khan
रायपुर : मरवाही निवासी बहोरन सिंह की भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने से धान की फसल ज्यादा होने लगी है। इससे उनकी आमदनी में इजाफा तो हुआ ही है अब वे इसी भूमि पर साग-सब्जी व दलहन की फसल उगाने की तैयारी कर रहे हैं। वे बताते है कि पहले सिंचाई की सुविधा नहीं होने से धान की फसल अच्छी नहीं हो पाती थी। जिससे उसे परिवार के भरण-पोषण चलाने में दिक्कत होती थी। बहोरन पहले भूमिहीन थे, शासन की तरफ से मिले वनअधिकार पट्टे पर ग्राम पंचायत की मदद से उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत डबरी निर्माण किया। डबरी निर्माण कार्य में उनके परिवार और ग्रामवासियों को मनरेगा के तहत रोजगार भी मिला। बहोरन ने बताया कि राज्य शासन की योजनाओं से मिले लाभ ने उनकी जिंदगी बदल कर रख दी है। आज उनका परिवार काफी खुश है और अच्छे से जीवन-यापन कर रहा है। सिंचाई की सुविधा ने किसान की जिंदगी में लाई खुशहाली
24 Dec 2020 05:41AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








