टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीलतहर जैसी स्थिति है। यहां तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है।राजधानी में भी पारा चार से पांच डिग्री तक गिर चुका है। रात ही नहीं, दिन में भी अब ठंडी हवा चलने लगी है।इस सीजन में पहली बार दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले कुछ दिन राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ेगी। प्रदेश में कुछ जगहों पर रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।कहीं-कहीं पर पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री तक कम है। तापमान में तोड़ी सी और गिरावट आने पर राज्य में शीतलहर चलने की घोषणा की जा सकती है। अभी कुछ तकनीकी मापदंडों के पूरा नहीं होने के कारण शीतलहर की घोषणा नहीं की जा रही है, लेकिन स्थिति कमोबेश वैसी ही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान यदि सामान्य से पांच डिग्री या उससे अधिक की कमी है या फिर तापमान 10 डिग्री से नीचे चला जाए और वह सामान्य से तीन - चार डिग्री कम हो तो शीतलहर की घोषणा की जा सकती है।12 प्रदेश में अभी अंबिकापुर में 6.8 और पेंड्रारोड में 8.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां तापमान सामान्य से दो और एक डिग्री कम है। दुर्ग में पारा 10 डिग्री है। लेकिन यह सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। माना एयरपोर्ट में 12.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। इन शहरों में तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट आने पर शीतलहर की घोषणा की जा सकती है। लाभांडी में शुक्रवार की रात का तापमान 10.2 डिग्री रहा।लालपुर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने पहले ही 21 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री गिरावट की संभावना जताई थी।

20 Dec 2020 04:40AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 1368 नए संक्रमित मिले हैं, जिसमें रायपुर जिले के 164 नए केस शामिल हैं। पिछले चौबीस घंटे में राजधानी समेत प्रदेश में 9 मौतें हुई हैं। रायपुर जिले को छोड़कर छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति में सुधार हो रहा है। एक्टिव मरीजों की संख्या इस हफ्ते अठारह हजार के बीच आ गई है। पिछले तीन महीने में सक्रिय मरीजों की संख्या में इस तरह की गिरावट पहली बार देखी जा रही है। रिकवरी रेट यानी मरीजों के ठीक होने की दर भी अब 95 फीसदी के पास पहुंच रहा है। पिछले सात दिन में रिकवरी रेट बढ़कर 92 प्रतिशत के पार हो चुकी है। 31 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक कोरोना जांच हो चुकी है। इसके अनुपात में पॉजिटिव मरीज साढ़े आठ प्रतिशत ही रहे हैं। हेल्थ विभाग 31 दिसंबर तक एक्टिव सर्विलांस के तहत कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए सप्ताह में दो दिन सर्वे भी कर रहा है। जांच और इलाज के साथ स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिलों को वैक्सीनेशन की तैयारियों के साथ संदिग्धों के सर्वे में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

20 Dec 2020 04:40AM,
by: Imran Khan