राजनांदगांव में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है । यहां चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दोपहर 2 बजे तक पूरे शहर में तमाम व्यवसायिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है । फिलहाल शहर में छोटे-छोटे होटल पान ठेले ही खुले नजर आए। सुबह से ही महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलवीर छाबड़ा, समेत तमाम कांग्रेस दुकानें बंद करवाते नजर आए।
08 Dec 2020 06:56AM,by: Imran Khan
महासमुंद में सुबह से ही शहर की सड़कें सूनी हैं। कांग्रेस और किसान संगठन के साथ आम आदमी पार्टी के नेता व्यवसायिक संस्थानों और बाजारों को बंद करवाने निकले हैं। कांग्रेसी नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और खुद को किसानों के साथ बताया।चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी महासमुंद में तमाम व्यवसायिक संस्थानों को बंद रखने के लिए अपना समर्थन दिया है। फिलहाल शहर में पेट्रोल पंप , सब्जी दुकान और दवा दुकानें खुली हैं। महासमुंद : शहर की सड़कें सूनी, मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी
08 Dec 2020 06:54AM,by: Imran Khan
धमतरी में जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसी सुबह से शहर बंद कराने घूम रहे हैं। हालांकि जिले के किसान ही इसमें शामिल नहीं दिखाई दे रहे। नेशनल हाईवे की दुकानों के अलावा स्टेट हाईवे और सदर मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ता घूम- घूम कर व्यापारियों से समर्थन मांगते रहे।अधिकांश व्यापारियों ने समर्थन नहीं दिया। व्यापारी दुकान का आधा शटर खोलकर बैठे हैं। सभी चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। धमतरी : किसान ही बंद में नहीं, व्यापारियों ने आधे शटर खोले
08 Dec 2020 06:54AM,by: Imran Khan
डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन ने भारतीय मूल के स्वास्थ्य विशेषज्ञ अनिल सोनी को अपना पहला सीईओ, प्रभावी 1 जनवरी, 2021 को नियुक्त किया है। जिनेवा में मुख्यालय वाली एक स्वतंत्र अनुदान एजेंसी, डब्ल्यूएचओ और वैश्विक स्वास्थ्य के साथ काम करने के लिए मई 2020 में शुरू की गई थी। सोनी हेल्थकेयर कंपनी वियाट्रिस की नींव से जुड़ेंगे।
08 Dec 2020 06:51AM,by: Ashna Ali
,बिलासपुर - बंद का खास असर नहीं दुकानें पहले की तरह खुलीं वहीं बिलासपुर में बंद का कुछ खास असर नहीं दिखाई दे रहा है।दुकानें अपने निर्धारित समय पर सुबह से खुल रही हैं। किसानों के इस बंद में व्यापारियों की कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई दे रही। तिफरा में व्यापारियों ने तो बंद का विरोध कर दिया। बिलासपुर में व्यापक बंद का असर दोपहर 12 से 2 के बीच दिखने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर निकले हैं। बिलासपुर : बंद का खास असर नहीं
08 Dec 2020 06:50AM,by: Imran Khan
राजधानी रायपुर में भी सुबह अभी बंद का मिला जुला असर है। मुख्य मार्गों पर बड़ी दुकानें और बाजार बंद हैं, लेकिन रायपुरा सहित कुछ जगहों पर पेट्रोल पंप और दुकानें खुली हुई हैं। पुरानी बस्ती,कटोरा तालाब,मालवीय रोड,पंडरी कपड़ा बाजार, बॉम्बे मार्केट,, संतोषी नगर,टिकरापारा समेत दर्जनों इलाकों में दुकानें बंद हैं। इन इलाकों में विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसी निकले हैं। रायपुर - सभी बड़े बाजार और पेट्रोल पंप बंद
08 Dec 2020 06:50AM,by: Imran Khan
आम आदमी पार्टी द्वारा मंगलवार को दावा किए जाने के बाद कि सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया है, जब वह कल सिंघू बॉर्डर पर किसानों से मिलने गए थे, दिल्ली पुलिस ने इस दावे का खंडन किया था। "यह दावा ... गलत है ... उन्हें पूर्णतः अधिकार है की वह कहीं भी अपनी मर्ज़ी से आ- जा सकते हैं. " एक ट्वीट में लिखा गया। दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के गृह प्रवेश द्वार की तस्वीर भी साझा की। दिल्ली पुलिस ने सीएम की नज़रबंदी के दावे से किया इनकार
08 Dec 2020 06:50AM,by: Ashna Ali
किसानों के भारत बंद का जोरदार असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अगल- अलग जिलों में सुबह 6 बजे से ही कांग्रेसी और बड़े नेता बंद के समर्थन में सड़कों पर हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ट्रैक्टर पर सवार होकर रायपुर के जय स्तंभ चौक पहुंचे। यही हालत बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी और बस्तर में भी है।
08 Dec 2020 06:50AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





