यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच चीन से सैन्य मदद मांगने की रिपोर्ट्स पर रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा है कि रूस ने चीन से कोई भी सैन्य मदद नहीं मांगी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में अपने सभी उद्देश्यों को समय पर पूरा करने के लिए रूस के पास पर्याप्त सैन्य ताकत है।
15 Mar 2022 01:20AM,by: Naveen kumar sahu
पोलैंड के प्रधानमंत्री मतेउस मोराविऐसकी ने कहा है कि पोलैंड की सीमा के पास यूक्रेनी सैन्य अड्डे पर रूसी मिसाइल हमले का उद्देश्य नागरिकों में दहशत पैदा करना था। मोराविऐसकी ने कहा, "हमारी सीमा से सिर्फ 20 किमी दूर एक मिसाइल हमला दिखाता है कि रूस किस तरह काम करता है।"
15 Mar 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
बीजिंग में विंटर पैरालंपिक्स 2022 की पदक तालिका में यूक्रेन दूसरे स्थान पर रहा। यूक्रेन ने 11 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक और 8 कांस्य पदक जीते। चीन 18 स्वर्ण पदक समेत कुल 61 पदक जीतकर पहले स्थान पर रहा। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की वजह से हुई चुनौतियों के कारण यूक्रेनी ऐथलीट बीजिंग पहुंचने वाले अंतिम प्रतिनिधिमंडल थे।
15 Mar 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
चीन के शेनज़ेन शहर में कोविड-19 के 66 नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने 1.7 करोड़ की आबादी वाले इस शहर में लॉकडाउन लगा दिया। शेनज़ेन में चीन की कुछ प्रमुख कंपनियां हुआवेई टेक्नोलॉजीस, इलेक्ट्रिक कार ब्रैंड बीवाईडी ऑटो, टेनसेंट होल्डिंग कार्यरत हैं। एक सरकारी नोटिस के मुताबिक, यह लॉकडाउन 20 मार्च तक रहेगा। चीन: एक और शहर में लगाया गया लॉकडाउन
14 Mar 2022 01:22AM,by: Naveen kumar sahu
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के विरोध में कई कंपनियां आ चुकी हैं। अधिकतर ने रूस से अपने संबंध तोड़ लिए हैं। इस बीच गूगल ने यूक्रेन के समर्थन में नया फीचर जोड़ा है। गूगल की ओर से घोषणा की गई है कि, वह यूक्रेन के एंड्राएड यूजर को हवाई हमले का अलर्ट भेजेगा। इससे हवाई हमले से पहले ही उनके फोन में एयर स्ट्राइक की चेतावनी भेजी जाएगी, जिससे उनकी जान बच सकेगी। यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट भेजेगा गूगल
13 Mar 2022 11:02AM,by: Naveen kumar sahu
रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों में जोरदार हमला बोला जा रहा है। रविवार सुबह-सुबह कई शहरों पर एयर स्ट्राइक की खबर सामने आ रही है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लोगों से अपील की है कि वे यूक्रेनी सेना की गतिविधि सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें। न ही सेना की पोजीशन के बारे में कोई जानकारी साझा करें।
13 Mar 2022 09:41AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

