यूक्रेन के सबसे युवा सांसद शिवतोस्लाव युराश ने कहा है कि पश्चिम से संबंध की बात है तो हमें बहुत सहायता मिली है। हम इसके लिए आभारी हैं। लेकिन कुछ भी पर्याप्त नहीं है। कुछ भी बहुत ज्यादा नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार युराश ने कहा कि हमें सहायता की आवश्यकता है और जो भी हमारी मदद करना चाहते हैं उनका स्वागत है।
09 Mar 2022 11:39AM,by: Naveen kumar sahu
विदेश मंत्रालय ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि युद्ध प्रभावित यूक्रेन के सुमी से सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है। मंत्रालय ने बताया कि छात्र अभी पोल्टावा जा रहे हैं और वहां से वे पश्चिमी यूक्रेन जाने के लिए ट्रेन में सवार होंगे। बकौल मंत्रालय, छात्रों को स्वदेश लाने के लिए ऑपरेशन गंगा की उड़ानें तैयार हैं।
09 Mar 2022 01:10AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन ने दावा किया कि उसने 24 फरवरी को रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से लगभग 12,000 रूसी सैनिकों को मार डाला है। यूक्रेन ने यह भी दावा किया कि उसकी सेना ने 303 रूसी टैंक और 80 हेलीकॉप्टर और 48 विमानों सहित 120 से अधिक विमानों को नष्ट कर दिया है। इसने 1,036 बख्तरबंद कर्मियों के वाहक, 120 आर्टिलरी सिस्टम और 56 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम को नष्ट करने का भी दावा किया।
08 Mar 2022 12:35PM,by: Babuaa Desk
यूक्रेन-रूस संघर्ष के बीच रूसी सरकार ने उन देशों/टेरिटरीज़ की सूची जारी की जो रूस, उसकी कंपनियों और नागरिकों के साथ 'दोस्ताना' व्यवहार नहीं अपनाते हैं। इनमें अमेरिका, कनाडा, यूरोपीय संघ, यूके, यूक्रेन, मोंटेनेग्रो, स्विट्ज़रलैंड, अल्बानिया, अंडोरा, आइसलैंड, नॉर्वे, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, सिंगापुर, ताइवान, माइक्रोनेशिया, सैन मरीनो, मॉनको और अन्य शामिल हैं।
08 Mar 2022 07:10AM,by: Naveen kumar sahu
नोवाक जोकोविच ने यूक्रेनी टेनिस खिलाड़ी सर्गेई स्टेखॉवस्की से संपर्क कर रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच वित्तीय सहायता और किसी भी अन्य मदद की पेशकश की। सर्गेई ने इंस्टाग्राम पर जोकोविच से वॉट्सऐप पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें जोकोविच ने पूछा, "स्टैको, आप कैसे हैं? आपको याद कर रहा हूं। उम्मीद है कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।" जोकोविच ने यूक्रेनी टेनिस खिलाड़ी सर्गेई से किया संपर्क
08 Mar 2022 06:24AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

