यूक्रेनी रक्षा सचिव ओलेक्सी दानिलोव ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध में मॉस्को को हुए नुकसान को लेकर अपने खुफिया अधिकारियों से बहुत नाराज़ हैं और उन्होंने 8 जनरलों को बर्खास्त किया है। उन्होंने कहा कि रूसियों ने यह कभी नहीं सोचा था कि यूक्रेन 'इतना एकजुट' है।
12 Mar 2022 12:54AM,by: Naveen kumar sahu
संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने शुक्रवार को कहा कि 24 फरवरी को रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक 25 लाख+ लोग यूक्रेन से पलायन कर चुके हैं। आईओएम के अनुसार, 15 लाख+ शरणार्थी पोलैंड चले गए, जबकि बाकी तीसरे देश के नागरिक थे। वहीं, इस संघर्ष में 516 नागरिकों की मौत हो चुकी है।
12 Mar 2022 12:53AM,by: Naveen kumar sahu
चीन ने पूर्वोत्तर के 90 लाख की आबादी वाले शहर चांगचुन में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बीच लॉकडाउन लगा दिया है। इसके तहत निवासियों को घर में रहना होगा और तीन दौर की सामूहिक जांच से गुज़रना होगा। चीन में कोविड-19 के 1,100 से अधिक नए मामले मिले जो करीब 2 वर्षों में सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा है। चीन: इस शहर में फिर लगाया गया लॉकडाउन
12 Mar 2022 12:53AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन पर हमले को लेकर यूएस व पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बीच रूस ने 2022 के अंत तक 200 से अधिक उत्पादों का निर्यात रोक दिया है। इनमें मेडिकल व इलेक्ट्रिकल उपकरण, रेल के डिब्बे, इंजन, टरबाइन, खेती संबंधी उपकरण और वाहन शामिल हैं। यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के देश, अब्खाज़िया व दक्षिण ओसेशिया को निर्यात जारी रहेगा।
11 Mar 2022 02:14AM,by: Naveen kumar sahu
दुनिया में पहली बार जिस अमेरिकी शख्स में सूअर का हृदय प्रत्यारोपित किया गया था उसकी प्रत्यारोपण के 2-महीने बाद मौत हो गई है। डॉक्टरों ने मौत का सटीक कारण न बताते हुए कहा कि 57-वर्षीय डेविड बेनेट की हालत कुछ दिन पहले बिगड़नी शुरू हुई थी। सूअर का दिल प्रत्यारोपित कराने वाले शख्स की हुई मौत
10 Mar 2022 01:48PM,by: Naveen kumar sahu
अमेरिका ने रूस पर एक और प्रतिबंध लगाते हुए कच्चे तेल और गैस के आयात पर बैन लगा दिया है। अमेरिका के इस कदम की चीन ने आलोचना की है। उधर,रूस पहले ही कह चुका है कि अगर तेल का आयात रोका जाता है तो यूरोपीय बाजार में तेल के दाम काफी बढ़ जाएंगे। चीन ने की अमेरिका की आलोचना
09 Mar 2022 11:39AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

