यूपी की सियासत से हलचल मचाने वाली खबर सामने आई है. सूत्रों का दावा है कि राजा भैया और समाजवादी पार्टी में गठबंधन की बातचीत चल रही है. सूत्रों के मुताबिक़ 5 सीट पर बातचीत चल रही है. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल राजा भैया से मिले. हालांकि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. अखिलेश यादव को मिलेगा नया साथी..
20 Feb 2024 11:10AM,by: Vinay Jha
चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार (19 फरवरी) को सुनवाई हुई. इस दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने अनिल मसीह को फटकार लगाई. इसके साथ ही सीजेआई ने कहा कि इस मामले की कल ही सुनवाई होगी. हमें बताया गया है कि वहां दलबदल की घटनाएं हो रही हैं. चुनाव भी जल्द होना जरूरी है. दलबदल हो रहा, जल्द चुनाव जरूरी - सुप्रीम कोर्ट..
19 Feb 2024 11:19AM,by: Vinay Jha
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "...उनकी सरकार न तो केंद्र में है और न ही प्रदेश में है, कुछ देने की हैसियत में नहीं है. उन्होंने जो भी दिया है वह मैं उन्हें सम्मान के साथ वापस कर दूंगा. मेरे लिए पद नहीं विचार मायने रखता है... मेरे लिए विचार में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, देशवासियों, ग़रीबों, बेरोज़गारों के हितों पर जब भी कुठाराघात होगा मैं पलटवार करता रहूंगा. पहले भी करता रहा हूं.. आगे भी करता रहूंगा. अखिलेश यादव की कही हुई बात उन्हें मुबारक." उनकी बात उन्हें मुबारक - स्वामी प्रसाद मौर्य..
19 Feb 2024 10:41AM,by: Vinay Jha
वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुप्त बैठकें करते हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिता-पुत्र की जोड़ी सार्वजनिक जांच से बचने के लिए रात में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ सीक्रेट मीटिंग करते हैं.
19 Feb 2024 10:41AM,by: Vinay Jha
MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस एकजुटता दिखाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बैठक बुलाई है। सभी विधायक और वरिष्ठ नेता इस बैठक में मौजूद रहेंगे। कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने पर असमंजस..
19 Feb 2024 05:34AM,by: Vinay Jha
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार (18 फरवरी) को आरोप लगाया कि संदेशखालि में हिंसा फैलाने में बीजेपी और वाम दलों के कार्यकर्ता शामिल हैं. उन्होंने एक साथ बीजेपी, सीपीआईएम और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये तीनों मिलकर उनकी पार्टी टीएमसी के खिलाफ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राम-वाम-श्याम एक हो गए हैं। राम-वाम-श्याम, सब एक हो गए' - ममता बनर्जी..
19 Feb 2024 03:02AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









