यूपी में कल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारा हो गया, लेकिन दोनों पार्टियों का मिलन असदुद्दीन ओवैसी को रास नहीं आ रहा है. ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जुबानी हमला किया है. ओवैसी बोले-अखिलेश को मुस्लिम वोट भी मिला, लेकिन फिर भी बीजेपी को नहीं रोक पाए. कितने चुनाव हारेंगे अखिलेश यादव. कितने चुनाव हारेंगे अखिलेश यादव- ओवैसी..
22 Feb 2024 08:55AM,by: Vinay Jha
हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और विधायक किरण चौधरी ने एक बार फिर मनोहर लाल खट्टर सरकार को घेरा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सबका साथ, सबका विकास, का महज नारा देने भर से सारा काम नहीं हो जाता. सबके विकास के लिए सबको साथ लेकर चलना पड़ता है. बीजेपी सरकार चंद नारों तक सिमट कर रह गई है, जनता पीछे छूट गई है. सबसे ज्यादा भेदभाव तो BC-A और BC-B श्रेणी के लोगों के साथ किया जा रहा है.
22 Feb 2024 07:02AM,by: Vinay Jha
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर देश के मुख्य निर्वाचन राजीव कुमार बिहार का दौरा कर रहे हैं. राजीव कुमार ने बुधवार को पटना में प्रेस को संबोधित किया और बताया कि बिहार में 9.26 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं. राजीव कुमार ने बताया, ''बिहार में 7.64 करोड़ वोटर हैं इनमें 4 करोड़ पुरुष और 3.6 महिला मतदाता है. 21,689 वोटर की उम्र 100 साल से अधिक है और 9.26 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं. मौत और स्थान बदलने के कारण आयोग ने 16.7 लाख वोटरों के नाम हटा दिए हैं.'' बिहार में कुल कितने मतदाता, कितने वोटर्स देंगे पहली बार वोट?
21 Feb 2024 01:03PM,by: Vinay Jha
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सरकार को ललकारते हुए कहा कि या तो सुधर जाए, नहीं तो दिल्ली भी आ सकते हैं. उन्होंने हरियाणा के शंभू बॉर्डर की तुलना पाकिस्तान बॉर्डर से की. लाव-लश्कर के साथ मेरठ कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कील कांटे लगाकर शंभू बॉर्डर के हालात ही ऐसे बना दिए हैं. राकेश टिकैत ने कहा कि किसान कई फाड़ है, इसका भी नुकसान उठाना पड़ रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि 14 मार्च को दिल्ली की कॉल है, लेकिन उस दिन ट्रैक्टर से नहीं जाएंगे. 26 और 27 फरवरी को हाइवे पर ट्रैक्टर खड़े करके विरोध जताने की को बात थी. उस पर टिकैत ने कहा कि प्रस्ताव एसकेएम को भेज दिया था और कल 40 संगठनों की बैठक है. वहां फाइनल होगा क्या करना है, लेकिन आंदोलन बड़ा होगा. सुधर जाएं, नहीं तो दिल्ली भी आ सकते है - राकेश टिकैत..
21 Feb 2024 01:03PM,by: Vinay Jha
15 साल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. इसकी बड़ी वजह गठबंधन पॉलिटिक्स का देश की सियासत पर फिर से हावी होना है. दोनों ओर से अब तक जो समीकरण बन रहे हैं, उसके मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 400 से 410 तो कांग्रेस 350 से 370 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है.
21 Feb 2024 09:17AM,by: Vinay Jha
रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'संदेशखाली एक गंभीर मुद्दा है. महिलाओं के साथ हुए अत्याचार, अपमानजनक व्यवहार और यौन उत्पीड़न के बारे में जो बातें सामने निकलकर आई हैं. वह हमारे समाज और लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है.' उन्होंने कहा, 'इसके बाद भी ममता बनर्जी हिंसा का बचाव कर रही हैं. आखिर क्यों? एक पत्रकार को भी गिरफ्तार किया गया है.' प्रसाद रिपोर्टिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए एक निजी चैनल के पत्रकार का जिक्र कर रहे थे.
21 Feb 2024 07:38AM,by: Vinay Jha
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (21 फरवरी) को कहा कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव सीट शेयरिंग के लिए कांग्रेस से चर्चा चल रही है। हम चर्चा के अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। जल्दी ही सीट शेयरिंग का ऐलान किया जाएगा। बोले सीट शेयरिंग पर कांग्रेस से चर्चा आखिरी चरण में - केजरीवाल.
21 Feb 2024 04:56AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








