प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा के विधानसभा घेराव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के आंदोलन को जनता ने नकारा दिया। 1 लाख का दावा किया था बमुश्किल दस हजार भी नहीं जुटे। भाजपा का झूठ जुमलो से भरा घड़ा फूट गया विधानसभा घेराव में पीएम आवास के हितग्राही नहीं बल्कि भाजपा ग्राही ही नजर आए। प्रधानमंत्री आवास योजना के विषय में कांग्रेस सरकार का परफारमेंस भाजपा शासित राज्यों से बेहतर है। गरीबों के मकान बनाने में भूपेश सरकार केंद्र सरकार से ज्यादा अंशदान दे रही है। भाजपा के आंदोलन को जनता ने नकारा - कांग्रेस
15 Mar 2023 04:15PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए घोटाले को लेकर आज बड़ी सांख्य में भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने पहुचे | भिड़ को नियंत्रित करने के लिए मौजुद पुलिस बल और कार्यकर्ताओ के बिच विवाद की स्थिति बन गई | जिसके बाद पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , विधायक अजय चंद्राकर , बृजमोहन अग्रवाल और शिवरतन शर्मा सहित काई भाजपा कार्यकर्ताओ को हीरासत में लिया|
15 Mar 2023 02:53PM,by: Tikendra Sinha
अडानी मामले की जांच की मांग को लेकर कई विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। हालांकि एनसीपी और टीएमसी ने मार्च में हिस्सा नहीं लिया। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने ईडी कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और नेताओं को विरोध प्रदर्शन बंद नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
15 Mar 2023 10:35AM,by: Babuaa Desk
पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को जमानत मिलने के बाद , बीजेपी विधायक राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, तभी राजद विधायकों ने मिठाई बांटना शुरू कर दिया। जिसके बाद राजद और भाजपा के विधायक आपस में भिड़ गए। विधायकों की लड़ाई का एक वीडियो इंटरनेट में सामने आया जिसमे राज्य विधानसभा के बाहर विधायकों को बहस करते और लड्डू फेंकते देखा जा सकता है। लालू की जमानत के बाद आरजेडी और बीजेपी विधायकों की हुई लड़ाई
15 Mar 2023 08:46AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक डमरूधर पुजारी ने प्रश्नकाल के दौरान पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए टेंडर नहीं मिलने का मुद्दा उठाया और विपक्ष ने सरकार पर लोगों को साफ पानी तक नहीं पिला पाने का आरोप लगाया। जिसके बाद पीएचई मंत्री ने ऐलान किया कि 1 महीने में टेंडर होगा और शीघ्र काम शुरू होगा।
15 Mar 2023 08:24AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने आज ब्रिटेन में भारतीय लोकतंत्र पर टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा '' राहुल ने संसद, भारतीय संविधान और देश के मतदाताओं का अपमान किया है। देश के खिलाफ अपने अलोकतांत्रिक नारे के लिए माफी मांगने के बजाय राहुल आज संसद से अनुपस्थित हैं।''
15 Mar 2023 08:12AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस, डीएमके, आप, वाम दलों और उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट सहित कई विपक्षी दलों ने गौतम अडानी के अडानी समूह से संबंधित एक औपचारिक शिकायत दर्ज करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखा। जिसमे कॉर्पोरेट समूह को लाभ पहुंचाने के लिए सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग करने और स्टॉक-कीमत में हेरफेर करने का आरोप लगाया गया। विपक्षी दलों ने लिखा ईडी को पत्र
15 Mar 2023 08:12AM,by: Tikendra Sinha
बीजेपी विधायक जय नारायण मिश्रा ने ओडिशा विधानसभा में कहा कि कई स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं, लेकिन राज्य सरकार अपने परिवर्तन कार्यक्रम के तहत स्कूल की इमारतों को "पाकिस्तानी रंग" में रंगने में व्यस्त है. यह इंगित करते हुए कि भारतीय ध्वज, पेड़ों और सब्जियों में भी हरा है, बीजद विधायक अरुण साहू ने सवाल किया, "क्या आप उन्हें पाकिस्तानी भी कहेंगे?"
15 Mar 2023 07:10AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज भाजपा के द्वारा किये जाने वाले विधानसभा घेराव को देखते हुए पुलिस द्वारा लगाये बैरिकेट में विधायकों को रोके जाने के मुद्दे पर विपक्ष ने शोर मचाया। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा की उन्हें 20 किलोमीटर घूम कर आना पड़ा। विधानसभा रोड अवरुद्ध , विधायक परेशान
15 Mar 2023 06:57AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









