दिल्ली में आज शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग लेकर बीजेपी नेताओ ने मौन धरना दिया | नेताओ ने अपने हाथ में तख्ती पकड़ी थी जिसपे "केजरीवाल के दो मंत्री जेल गए केजरीवाल अपना इस्तीफा दें," लिखा हुआ था | भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर केजरीवाल से मांगा इस्तीफा
13 Mar 2023 11:58AM,by: Tikendra Sinha
कर्नाटक भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा की अजान को लेकर टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है | उन्होंने कहा "मैं जहां भी जाता हूं,अज़ान मुझे सिरदर्द देता है| अगर आपको लाउडस्पीकर का उपयोग करके नमाज़ बुलाना पड़ता है, तो इसका मतलब है कि अल्लाह बहरा है।" अजान मेरे सिर में दर्द करती है : बीजेपी नेता
13 Mar 2023 11:58AM,by: Tikendra Sinha
लंदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लोकतंत्र पर हमले के बारे में की गई टिप्पणियों पर सांसदों के हंगामे के कारण राज्यसभा और लोकसभा दोनों को सोमवार को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। मंत्री राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल ने राहुल से माफी की मांग की। कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे ने गोयल की मांग को खारिज करते हुए कहा कि राहुल को राज्यसभा में बुलाना निंदनीय है क्योंकि वह सदस्य नहीं हैं।
13 Mar 2023 07:29AM,by: Babuaa Desk
कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "2014 से पहले, कांग्रेस सरकार ने ... गरीब लोगों को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।" पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस सरकार ने गरीबों का पैसा लूटा l "2022 में, भारत को रिकॉर्ड निवेश मिला। कर्नाटक को सबसे अधिक लाभ हुआ। COVID-19 के बावजूद, कर्नाटक में 4 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ," पीएम ने कहा।
13 Mar 2023 01:58AM,by: Babuaa Desk
केन्द्र की अडानी परस्ती वाली नीति के विरोध में कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन और राजभवन मार्च करेगी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में धरने के बाद कांग्रेसजन राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में कोनी कैपिटलिज्म नीति के कारण देश का नुकसान हो रहा है। गहरे आर्थिक संकट के समय भाजपा की मोदी सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है और एसबीआई व एलआईसी जैसी सार्वजनिक संस्थाओं को अडानी समूह में निवेश करने को मजबूर कर रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ो की बचत जोखिम में है, जिसके खिलाफ देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा चरणबध्द आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 मार्च 2023 को सुबह 11 बजे अम्बेडकर चौक, रायपुर में प्रदेश कांग्रेस द्वारा राजभवन मार्च का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी सचिवद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
13 Mar 2023 01:56AM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस ने अडानी समूह के फर्जीवाडे और धोखाधड़ी के संरक्षण का आरोप केन्द्र की मोदी सरकार पर लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के अडानी परस्ती वाली नीति के कारण ही अडानी समूह इतना बड़ा घोटाला करने में कामयाब रहा। जिसमें देश की सबसे विश्वसनीय वित्तीय संस्थाये एलआईसी और एसबीआई की शाखा भी खतरे में पड़ गयी है। देशव्यापी मांग और संसद में विपक्षी दल द्वारा लगातार किये गये मांग के बावजूद मोदी सरकार अडानी समूह की घपले बाजी की जांच करवाने को तैयार नहीं है। आखिर प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्र सरकार अडानी समूह के आर्थिक घपले बाजी की जांच से घबरा क्यों रहे है? उन्हें जांच से किसका चेहरा बेनकाब होने का डर सता रहा है?
13 Mar 2023 01:56AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









