पुलिस की अनुमति के बिना सेक्टर 6 में नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर बेहतर पुनर्वास सुविधाओं की मांग लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने के कारण एक किसान नेता सहित 180 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की ।
15 Mar 2023 05:23AM,by: Tikendra Sinha
भाजपा नेता सीटी रवि ने कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा द्वारा अपने बेटे विजयेंद्र के लिए विधानसभा सीट खाली करने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की "हमारी पार्टी में फैसले किचन में नहीं लिए जाते। सिर्फ किसी बड़े नेता का बेटा होन पर टिकट नहीं दिया जाता , और इस तरह के फैसले घर में नहीं लिए जाते।" पार्टी के फैसले रसोई में नहीं लिए जाते: रवि
14 Mar 2023 12:54PM,by: Tikendra Sinha
राहुल गांधी की यूके यात्रा के दौरान की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि "हमारी न्यायपालिका और लोकतंत्र को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जो लोग कहते हैं सरकार न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, वे हमारी प्रणाली को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।"
14 Mar 2023 12:54PM,by: Tikendra Sinha
मध्य प्रदेश के मंत्री हरदीप सिंह डांग ने कहा कि " केवल उन्हीं जनप्रतिनिधियों को चुनाव लड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए जो गाय पालते हैं, अन्यथा उनके फॉर्म को खारिज कर दिया जाना चाहिए।" उन्होंने प्रस्ताव दिया है कि 'जिन सरकारी कर्मचारियों का वेतन 25,000 रुपये से अधिक है, उन्हें हर महीने 500 रुपये गौशाला में जमा करने होंगे|'
14 Mar 2023 12:54PM,by: Tikendra Sinha
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज मिडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगने की मांग करी। ठाकुर ने कहा कि " राहुल गांधी को विदेशी धरती पर देश विरोधी टिप्पणी करने से बचना चाहिए और देश के सभी नागरिकों से माफी मांगनी चाहिए।"
14 Mar 2023 11:04AM,by: Tikendra Sinha
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि " राहुल 'भारत जोड़ो' के लिए कर्नाटक आए थे और लंदन में 'भारत तोडो' के बारे में बात की। राहुल गांधी विदेशी धरती पर भारतीय संसद को गाली देते हैं, पीएम नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं अपनी मातृभूमि की तारीफ करते हैं।''
14 Mar 2023 08:33AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









