सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने खुलासा किया है कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने उन्हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। उत्तर प्रदेश के विधायक ने दावा किया कि उन्होंने पार्टी नेताओं से बात करने के बाद मार्च में भाग नहीं लेने का फैसला किया। राजभर ने यह भी कहा कि बीजेपी राज्य में काफी मजबूत स्थिति में है l
04 Jan 2023 11:02AM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तुलना "पिल्ला" से करते हुए कहा है कि बोम्मई पीएम नरेंद्र मोदी के सामने "पिल्ले की तरह कांपते हैं"। इसके बाद, बोम्मई ने कहा कि वह सिद्धारमैया की टिप्पणी को सकारात्मक रूप से लेंगे, उन्होंने कहा, "कुत्ता एक वफादार जानवर है, मैं ईमानदारी से कर्नाटक के लोगों की सेवा कर रहा हूं।" बोम्मई ने आगे कहा, यह सिद्धारमैया के "व्यक्तित्व" को दर्शाता है। कुत्ता वफादार होता है : बोम्मई
04 Jan 2023 11:02AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामे और शोर शराबे की भेंट चढ़ गया। विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र को 5 दिन चलना था, लेकिन सत्र को 2 दिन पहले ही तीसरे दिन ही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित करना पड़ा। आज सदन में प्रश्नकाल के बाद से ही धर्मांतरण और आरक्षण के मुद्दे पर शोर शराबा हो रहा था। कई बार कार्रवाई को रोकनी पड़ी। आज धर्मांतरण और आरक्षण के मुद्दे पर हंगामे की वजह से करीब 1 घंटे तक सदन को स्थगित करना पड़ा। एक घंटे तक स्थगित होने के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। तो कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। भाजपा के विधायको ने सदन में चावल चोर के नारे लगाने लगे। उसके बाद गर्भगृह के पास धरने पर बैठे सभी विपक्ष के विधायक बैठ गये। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने पर्ची फाड़ कर आसंदी की तरफ फेंका। हंगामा थमता नहीं देख विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
04 Jan 2023 10:01AM,by: Babuaa Desk
केशकाल के विधायक संतराम नेताम सर्व सम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए। एक दिन पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी थी। आज नामांकन और गुरुवार को चुनाव होना था, लेकिन एकमात्र नामांकन होने के कारण उपाध्यक्ष के रूप में उनके नाम का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि मनोज मंडावी के निधन के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का पद रिक्त था।
04 Jan 2023 09:59AM, by: Babuaa Desk
आरक्षण का आधार क्वांटिफिएबल डाटा आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की मांग को लेकर और राज्यपाल महोदया द्वारा मांगे गए 10 बिंदुओं का जवाब जल्द से जल्द देकर प्रदेश में आरक्षण की असमंजस की स्थिति समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा सांसद, विधायक ,पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी आज दोपहर 2:00 से 5:00 तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप , घड़ी चौक के पास धरना देंगे। आरक्षण मुद्दे पर आज भाजपा देगी धरना
04 Jan 2023 05:31AM,by: Babuaa Desk
कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिनकुमार कटील ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनते हैं तो आतंकवादियों को खुली छूट मिल जाएगी। उन्होंने राज्य के लोगों से बंद सड़कों और सीवेज सिस्टम जैसे मुद्दों के बजाय 'लव जिहाद' के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को 'लव जिहाद' से छुटकारा पाने के लिए भाजपा की जरूरत है।
03 Jan 2023 02:26PM,by: Babuaa Desk
जनअधिकार महारैली के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में राजभवन जाकर ज्ञापन सौंपकर आरक्षण संशोधन विधेयक पर शीघ्र हस्ताक्षर करने का आग्रह किया। ज्ञापन में कहा गया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, इस ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान आरक्षण विधेयक की ओर आकृष्ट कराना चाहती है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने सर्व समाज के हित में निर्णल लेते हुए प्रदेशवासियों को 76 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाये जाने का निर्णय लेकर विधानसभा के विशेष सत्र् में आरक्षण संशोधन विधेयक के माध्यम से प्रदेश के अनुसूचित जनजातियों को उनके आबदी के अनुपात में 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के गरीबों को 4 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने का विधेयक पारित कर, उसे कानूनी रूप दिये जाने हेतु पारित विधेयक आपके समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जो आज लगभग एक माह से लंबित है। कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
03 Jan 2023 01:54PM,by: Babuaa Desk
दिल्ली में कई जगहों पर मंगलवार को ट्रैफिक जाम देखा गया क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नौ दिनों के ब्रेक के बाद कश्मीरी गेट से फिर से शुरू हुई। पुलिस को रिंग रोड पर ट्रैफिक जाम के संबंध में एक दर्जन से अधिक कॉल मिलीं। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से कहा कि वे रिंग रोड से आईएसबीटी से राजघाट की ओर और इसके विपरीत जाने से बचें। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होते ही दिल्ली में लगा जाम
03 Jan 2023 11:01AM,by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मुद्दे पर सदन की कार्यवाही दूसरे दिन भी बाधित हुई। शून्यकाल के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू किया। उनका कहना था विधानसभा से विधेयक पारित हुए एक महीने हो चुके हैं, फिर भी दस्तखत नहीं होने के कारण अब तक आरक्षण की व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है। भाजपा ने इस पूरे मामले में राज्य सरकार पर आरोप लगाया है। भाजपा विधायकों ने कहा कि राज्य सरकार ने बिना तैयारी के आरक्षण लागू किया। राज्यपाल के मांगने पर क्वांटिफाएबल डाटा आयोग की रिपोर्ट नहीं दे रहे। यहां तक कि सदन में भी रिपोर्ट नहीं रखी जा रही है। राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर पहले दस मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। इसके बाद जब कार्यवाही फिर शुरू हुई तो हंगामा जारी रहा। स्पीकर ने सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाने की अपील की, लेकिन जब दोनों पक्ष शांत नहीं हुए तो उन्होंने कार्यवाही बुधवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह तक स्थगित
03 Jan 2023 08:01AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









