राजनीति

Generic placeholder image

भाजपा इन दिनों प्रदेशभर में कांग्रेस हटाओ-छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान चला रही है, जिसमें भाजपा के बड़े नेता जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव-गांव पहुंचकर प्रदेश सरकार की नाकामी गिना रहे हैं। इसी अभियान के तहत कोरबा जिले के कोरकोमा में कांग्रेस हटाओ-छत्तीसगढ़ बचाओ कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर शामिल हुए। उन्होंने सभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि, यदि किसी भी आदिवासी के घर शराब पकड़ने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की टीम आती है तो उनकी जमकर पिटाई करो। श्री कंवर का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार्यक्रम में मंच पर मंच पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

30 Dec 2022 09:16AM,
by: Babuaa Desk