राजनीति

Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा आरक्षण विधेयक पर राजभवन को मोहरा बना कर राजनीति कर रही है। भाजपा के आरक्षण विरोधी चरित्र को बेनकाब करने कांग्रेस 3 जनवरी को राजधानी में जनअधिकार महारैली का आयोजन करेगी जिसमें एक लाख से अधिक लोग आरक्षण विधेयक पर भाजपा को बेनकाब करने एकत्रित होंगे तथा आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर करने के लिये राज्यपाल से अनुरोध करेंगे। राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों और पांचो संभागो से रैली में शामिल होने लोग आयेंगे। जनअधिकार रैली में शामिल होने के लिये कांग्रेस पार्टी की तरफ से सभी जातियों के समाज प्रमुखों को प्रदेश कांग्रेस की तरफ से आमंत्रण पत्र भेजा गया है तथा उन सबसे प्रत्यक्ष मुलाकात कर भी जनअधिकार रैली में शामिल होने आग्रह किया जायेगा। आदिवासी समाज अनुसूचित जाति के विभिन्न समाजो तथा पिछड़ा वर्ग के विभिन्न जाति समाज प्रमुखों तथा सवर्ण समाज के भी प्रमुखों को आमंत्रण देकर रैली में शामिल होने बुलावा दिया जा रहा। 

30 Dec 2022 06:03AM,
by: Babuaa Desk