महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के सैकड़ों कर्मचारियों ने कल एनसीपी चीफ शरद पवार के घर (मुंबई) के बाहर प्रदर्शन किया और कुछ ने जूते फेंके। निगम के राज्य सरकार में विलय की मांग कर रहे कर्मचारियों ने उनके मुद्दे न सुलझाने के लिए पवार को ज़िम्मेदार ठहराया। प्रदर्शनकारियों ने सुप्रिया सुले की कार का भी घेराव किया।
09 Apr 2022 07:32AM,by: Naveen kumar sahu
बिलासपुर में छत्तीसगढ़ी फिल्म में स्पॉट बॉय का काम करने वाले की चप्पल से पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी फिल्म की शूटिंग का नहीं, बल्कि, रियल में की गई पिटाई का है। युवक फिल्म में काम दिलाने के बहाने लड़कियों का नंबर लेकर उन्हें परेशान करता था। उसने छत्तीसगढ़ी फिल्म की अभिनेत्री को फोन करके प्यार की बातें करना शुरू कर दीं। इसके बाद अभिनेत्री ने युवक को मिलने के लिए बुलाया और अपनी सहेली के साथ मिलकर उसको चप्पल से जमकर पीटा। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। बिलासपुर में हीरोइनों ने स्पॉट बॉय की उतार दी आशिकी....
07 Apr 2022 07:03AM,by: Imran Khan
मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसार, चोपडा-कलां (भोपाल) में एक 29-वर्षीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की कूलर से करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कपड़े धोते वक्त महिला ने गलती से कूलर को छू लिया था जिससे उसको करंट लगा। एमपी: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की कूलर से करंट लगने से हुई मौत
06 Apr 2022 07:26AM,by: Naveen kumar sahu
फोर्ब्स की हालिया रिच लिस्ट के मुताबिक, $90.7 अरब संपत्ति (11 मार्च तक) के साथ मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं जिसके बाद गौतम अदाणी ($90 अरब), एचसीएल टेक के शिव नाडर ($28.7 अरब) और साइरस पूनावाला ($24.3 अरब) का स्थान है। इसके बाद डी मार्ट के राधाकिशन दमानी ($20 अरब), लक्ष्मी मित्तल, सावित्री जिंदल और बिरला रहे।
06 Apr 2022 07:26AM,by: Naveen kumar sahu
एक ट्विटर यूजर ने कहा कि हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वॉशरूम साइनबोर्ड पर वर्तमान में "महिला" लिखा हुआ है, जिसका नाम बदलकर "लेडीज" कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि "महिला" लिखना "असभ्य" है। हवाईअड्डा अधिकारियों ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उनके सुझाव को नोट कर लिया गया है और विचार के लिए भेज दिया गया है।
04 Apr 2022 11:04AM,by: Babuaa Desk
वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार ने आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालय से कहा है कि छह महीने के भीतर अमरावती राजधानी शहर परियोजना को पूरा करना व्यावहारिक रूप से असंभव है। कोर्ट ने एक महीने पहले अपने आदेश में यह समय सीमा तय की थी। राज्य सरकार ने समय सीमा बढ़ाकर 60 महीने करने की मांग की है।
04 Apr 2022 09:56AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






