गुरुग्राम पुलिस ने पूर्व रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा और पूर्व फॉर्मूला वन रेसर माइकल शूमाकर के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। दिल्ली की शैफाली अग्रवाल ने शिकायत की कि उन्होंने शारापोवा के नाम पर एक प्रोजेक्ट में एक अपार्टमेंट बुक किया और लगभग 80 लाख की ठगी की। अग्रवाल ने शिकायत की कि शारापोवा ने झूठे वादे किए, खरीदारों के साथ डिनर पार्टी की, लेकिन परियोजना ने कभी काम नहीं किया।
17 Mar 2022 08:36AM,by: Babuaa Desk
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 में शीर्ष 10 में शामिल लोगों में रिलांयस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय हैं। अनुमानित संपत्ति $103 अरब (पिछले साल से 24% अधिक) के साथ अंबानी दुनियाभर के अरबपतियों की सूची में 9वें स्थान पर रहे। गौतम अदाणी ऐंड फैमिली अनुमानित $81 अरब की संपत्ति के साथ सूची में 12वें स्थान पर है।
17 Mar 2022 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
होली पर्व के पावन अवसर पर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ राजधानी पुलिस ने सख्त गाइड लाइन जारी कर दिया है। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बेहद अच्छे तरीके से समझाने का प्रयास किया है कि रंगोत्सव मनाने में किसी तरह की पांबदी नहीं है, लेकिन इस बीच किसी भी तरह से हुल्लड़, हुड़दंग, अश्लीलता या फिर मनमानी करने की कोशिश हुई, तो उनकी खैर नहीं होगी। रायपुर पुलिस ने जारी की ‘होली’ गाइड लाइन...
15 Mar 2022 06:53AM,by: Imran Khan
एक पहलवान की हत्या के मामले में तिहाड़ जेल (दिल्ली) में बंद दो बार के ओलंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार जेल में अन्य कैदियों को फिटनेस कोचिंग दे रहे हैं। जेल के अधिकारियों ने बताया कि परिसर के अंदर कम-से-कम 10 कैदियों ने उनकी क्लास जॉइन की है। एक अन्य अधिकारी के मुताबिक, सुशील थ्योरी क्लास भी लेते हैं। सुशील कैदियों को दे रहे हैं फिटनेस कोचिंग
12 Mar 2022 09:01AM,by: Naveen kumar sahu
'विकास और आकांक्षात्मक अर्थव्यवस्था के लिए वित्त पोषण' पर एक वेबिनार में बोलते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने 2070 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। पीएम ने कहा, "हरित वित्त पोषण... ऐसे नए पहलुओं का अध्ययन और क्रियान्वयन समय की मांग है। "इस पर काम तेज करने के लिए, पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं में तेजी लाने की आवश्यकता है "।
09 Mar 2022 10:00AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आजअपना चौथा आम बजट पेश करने को तैयार हैं। इस बजट को तैयार करने के पीछे भी महिला शक्ति का बड़ा योगदान है। यह बजट वित्त सचिव अलरमेलमंगई डी. की अगुवाई में जिस टीम ने तैयार किया है, उसमें महत्वपूर्ण भूमिकाओं में महिलाएं हैं। इस टीम में विभाग की विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा, बजट संचालक शारदा वर्मा, उप सचिव प्रेमा गुलाब एक्का तक शामिल हैं। इनके कोआर्डिनेशन का काम भी एक महिला अधिकारी सौम्या चौरसिया ने ही संभाला था। सौम्या अभी मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
09 Mar 2022 03:09AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





