अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का पहला गाना आज यानी 6 अगस्त को रिलीज किया गया है। इसमें अक्षय कुमार और वाणी कपूर की जोड़ी है। गाने में दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फिल्म में अक्षय कुमार रॉ एजेंट की भूमिका में हैं जबकि वाणी उनकी पत्नी का किरदार कर रही हैं। इनके अलावा फिल्म में लारा दत्ता और हुमा कुरैशी अहम भूमिका में हैं। गाने को गुरनजर और असीस कौर ने गाया है।
06 Aug 2021 03:50PM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म 'बेल बॉटम' का ट्रेलर लांच हो गया है। फ़िल्म को लेकर कपिल ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'खूबसूरत ट्रेलर अक्षय पाजी। बेलबॉटम की पूरी को बधाई और शुभकामनाएं'। इस ट्वीट पर अक्षय कुमार ने मजेदार रिप्लाई करते हुए लिखा कि 'जैसे पता चला शो पर आ रहा हूं, शुभकामनाएं भेजी, उसके पहले नहीं। मिलकर तेरी खबर लेता हूं।' ये फ़िल्म 19 अगस्त को रिलीज होने वाला है।
05 Aug 2021 11:53AM,by: Anurag patel
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद "साथ क्या निभाओगे" गाने पर नजर आने वाले है। इस वीडियो के निर्माता देसी म्यूजिक फैक्ट्री कंपनी है। गाने को टोनी कक्कड़ ने आवाज दी है। सोनू ने सोशल मीडिया में इस गाने का पोस्टर साझा किया है। 5 अगस्त को इसका टीजर रिलीज होगा। "साथ क्या निभाओगे" गाने में नजर आएंगे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद
04 Aug 2021 01:47PM,by: Anurag patel
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचीं है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया। ऐसे में जब टीम के कोच सोर्ड मारजेन ने ट्वीट किया तो ऑनस्क्रीन हॉकी कोच रहे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी खुद को इस पर जवाब देने से रोक नहीं पाए।
02 Aug 2021 06:58PM,by: Vikash Kumar
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम के कोच सोर्ड मारजेन ने जीत के बाद पूरी टीम के साथ ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'माफ करना मेरे परिवार, अब मैं बाद वापस आऊंगा।' इस पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान ने ट्वीट करते लिखा कि 'हां हां कोई बात नहीं। बस वापस आते हुए अपने अरबों फैमिली मेमेबर्स के लिए थोड़ा गोल्ड लेते आना। इस साल धनतेरस भी 2 नवंबर को है। फ्रॉम: एक्स-कोच कबीर खान
02 Aug 2021 02:50PM,by: Anurag patel
तोक्यो ओलंपिक में इजरायल को गोल्ड मेडल मिला और लोगों को याद आ गए अनु मलिक। वजह भी काफी इंट्रेस्टिंग है। दरअसल जिमनास्ट अर्टम दोल्गोप्याट को दूसरा गोल्ड मेडल मिलने के बाद इजरायल का राष्ट्रगान "हातिकवाह" बजाया गया। इसकी धुन सुनकर भारत के लोगों को 'दिलजले' फिल्म का गाना 'मेरा मुल्क मेरा देश' याद आ गया। अनु मलिक इस गाने के कम्पोजर हैं और अब उन्हें ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
02 Aug 2021 11:00AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









