01 Jan 2021
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व लोकसभा सांसद, केन्द्रीय मंत्री और निर्भीक पत्रकार चन्दूलाल चन्द्राकर की जयंती 1 जनवरी पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने चंदूलाल चंद्राकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि चंदूलाल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में राज्य आंदोलन को नई शक्ति प्रदान की। राजनीति के पूर्व वे सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े। पत्रकार के रूप में उन्होंने खूब ख्याति कमाई। छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय समाचार पत्र के संपादक पद पर पहुंचने वाले वे प्रथम व्यक्ति थे। उन्होंने लोकसभा हेतु पांच बार निर्वाचित होकर आम जनता की सेवा की। पर्यटन, नागरिक उड्डयन, कृषि, ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री का दायित्व संभालते हुए उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए। बघेल ने कहा कि चंदूलाल जी ने अपनी लेखनी से कई ज्वलंत मुद्दे उठाए। निर्भीक और मूल्य आधारित पत्रकारिता से छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन करने वाले श्री चंदूलाल चंद्राकर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। मुख्यमंत्री ने चंदूलाल चंद्राकर की जयंती पर उन्हें किया याद
01 Jan 2021 07:43AM,by: Thaneshwar sahu
- नए वर्ष 2021 के पहले दिन रायपुर के मां महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। हर कोई अपने साल की शुरुआत मां महामाया के दर्शन के साथ करने यहां भक्तों का तांता लगा हुआ है। पुराने साल से सबक लेते हुए लोगों ने मास्क का उपयोग किया तो वहीं बीते साल के कष्ट को दूर करने की कामना भी की।
01 Jan 2021 06:19AM,by: Imran Khan
दुर्ग। रिसाली के श्रमवीरों के नये साल की पहली सुबह की मिठास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोली। सुबह सुबह जब कामगार काम के लिए चावड़ी पहुंचे तो यहां अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत उत्साहित हुए। फिर मुख्यमंत्री ने सभी का मुंह मीठा कराया, उन्हें शाल भेंट की और नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रमवीर हमारे हाथ हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से छत्तीसगढ़ को सृजित किया है। विकास की यह बुलंद इमारत जो दिखती है उसकी नींव भी श्रमवीरों ने तैयार की है और इमारत भी उन्होंने ही खड़ी की है। इसे अपने प्रयत्नों से और बुलंद करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए साल की सुबह की शुभ शुरुआत कैसे हो, मुझे लगा कि सबसे अच्छा यह होगा कि आपके बीच आऊं। आपसे बातचीत करूँ। यह सबसे अच्छी शुरुआत होगी नये साल के लिए मेरे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 कोरोना की वजह से बड़ी चुनौतियां लेकर आया। हमारे कई मजदूर भाई दूसरे राज्यों में फंस गए। हमने यह सुनिश्चित किया कि सभी मजदूरों तक सहायता पहुंचे। इसके लिए सभी राज्यों से समन्वय भी किया गया। इनकी वापसी के इंतजाम, फिर क्वारन्टीन करने के इंतजाम, यह बड़ा काम हुआ। मुझे इस बात की खुशी है कि केवल प्रदेश के ही नहीं, हमारी सीमा से दूसरे राज्यों में जा रहे श्रमिकों की भी हमने मदद की। उन्हें भोजन कराया और अपने शहर तक छोड़ने वाहन उपलब्ध कराए। मुझे खुशी है कि हम उनके पैरों के जख्मों पर मरहम लगा सके, उन्हें चरण पादुका पहना सके। उन्होंने कहा कि आपसे कोरोना काल में भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे और आपके सुखदुख में बराबरी से खड़े रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ही हमारी ताकत हैं आपकी भागीदारी से हम अपने प्रदेश के विकास की इबारत लिख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं के माध्यम से श्रमिक कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं। किसान और श्रमिक की भागीदारी से ही विकास की नींव खड़ी होती है। इनके हितों का ध्यान रखना, इनके लिए आर्थिक तरक्की के अवसरों पर काम करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपके साथ इस तरह से किया गया निरंतर संवाद हमें ऊर्जा देता है। नए कार्य आरंभ करने नवाचार करने की शक्ति प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे ग्रंथों में लिखा है सत्यमेव जयते, हमारे बीएसपी में लिखा है श्रमेव जयते। देश के निर्माण में हमारे मजदूरों का हाथ है इसलिए आज सुबह की शुरुआत का निश्चय आपके साथ करने का लिया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चे भी अंग्रेजी पढ़ सकें, इसके लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल आरम्भ किये गए। अब तक 52 स्कूल आरम्भ किये गए हैं। इस साल 100 स्कूल आरम्भ किये जायेंगे। स्वास्थ्य सुविधा के लिए मोबाइल क्लीनिक, दाई दीदी क्लीनिक आरम्भ किये गए। इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नए साल की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा श्रमवीरों के साथ करना बहुत शुभ है। उन्होंने कहा कि 2 साल में छत्तीसगढ़ में विकास के व्यापक कार्य हुए हैं। विकास का पैमाना हमारा सभी का समग्र विकास है। संस्कृति को सहेजना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में हम सब निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज पहला दिन श्रमवीरों के बीच बीताने का निश्चय किया, यह जानकर और मुख्यमंत्री को भिलाई में अपने बीच देखकर बहुत सुख हुआ। श्रमिकों ने कहा कि नये साल की पहली सुबह आप हमारे बीच आये हैं। हम सबको बहुत अच्छा लगा। इस मौके पर भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही इस मौके पर पूर्व संभागायुक्त श्री टीसी महावर, आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। नये साल की मुख्यमंत्री की पहली सुबह श्रमवीरों की मिठास के साथ
01 Jan 2021 06:19AM,by: Imran Khan
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने फाइजर और बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन के आपातकाल इस्तेमाल को गुरुवार को मंजूरी दे दी है। अब दुनियाभर के देशों के लिए रास्ते खुल गए हैं कि वह इस वैक्सीन के आयात और वितरण की जल्द अनुमति दे सकें। हालांकि, इससे पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि डब्ल्यूएचओ चीन की वैक्सीन को मंजूरी दे सकता है। वैसे बता दें कि सबसे पहले ब्रिटेन ने फाइजर वैक्सीन को मंजूरी दी थी। इसके बाद वहां वैक्सीनेशन के अभियान की शुरुआत हो गई थी। ब्रिटेन के बाद अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय संघ के अन्य देशों ने भी फाइजर वैक्सीन के इस्तेमाल की इजाजत दे दी। अब डब्ल्यूएचओ की मंजूरी के बाद अन्य देश भी इस ओर कदम बढ़ाएंगे।
01 Jan 2021 06:04AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - राजधानी में कोरोना टीकाकरण को लेकर तैयारियां जोरों पर है। वैक्सीनेशन के लिए कोविड पोर्टल सभी के लिए खुले रहेंगे। हालांकि इस चरण में मुफ्त वैक्सीनेशन को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। तीसरे चरण का वैक्सीनेशन मई महीने के बाद ही शुरू होगा। इसके लिए अभी से व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं, ताकि वैक्सीनेशन का कार्य बिना रुकावट और अड़चन के आसानी से संपन्न हो सके। कोरोना के लिए छत्तीसगढ का कोई भी शख्स करा सकता है रजिस्ट्रेशन
01 Jan 2021 06:04AM,by: Imran Khan
एक पुलिस कांस्टेबल ने 28 वर्षीय सिगरेट की दुकान के मालिक को अपनी कार के नीचे कुचल कर मार डाला, जिससे वह नाराज हो गया क्योंकि उस व्यक्ति ने उसे खरीदी गई सिगरेट के लिए भुगतान करने के लिए कहा था। यह घटना बुधवार को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर इलाके में हुई। सिगरेट का पैसा मांगने पर पुलिस वाले ने दुकानदार की ली जान
01 Jan 2021 04:29AM,by: Ashna Ali
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इसी के साथ दुनियाभर में फाइजर की वैक्सीन के इस्तेमाल का रास्ता खुल गया है।WHO ने मंजूरी देते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए संबंधित देशों से इस वैक्सीन के लाभ के बारे में बात करेगा,ताकि वहां भी इसे उपलब्ध कराया जा सके। इस बीच, भारत भी आज कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रहा है।इस बारे में आज एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है। सभी Test के बाद लिया फैसला
01 Jan 2021 04:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









