01 Jan 2021

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां जारी है। पहले चरण में 2 लाख 34 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को यह टीका लगाया जाना है। इसके लिए पूरे प्रदेश में मतदान केंद्रों की तरह वैक्सीनेशन बूथ बनाये जाने हैं। रायपुर शहर में प्रशासन ने 19 स्कूलों-कॉलेजों को वैक्सीनेशन बूथ के रूप में चिन्हित किया है। इनमें से पुरानी बस्ती स्थित सरस्वती कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में शनिवार को मॉकड्रिल भी होना है। मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग और नागरिक प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही सक्रिय हैं। केंद्राें पर सुविधाएं चेक की जा रही हैं। दोपहर में कलेक्टर कार्यालय में तैयारियों की एक बार फिर समीक्षा हुई है। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की जरूरतों और मानव संसाधन को चेक किया गया। इसमें टीकाकरण अभियान के प्रभारी बनाए गए अफसर भी शामिल हुए। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर अमर सिंह ठाकुर ने बताया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित जिलों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला अस्पतालों। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 25 लोगों पर मॉकड्रिल किया जाएगा। बताया गया, रायपुर में मॉकड्रिल पुरानी बस्ती स्कूल के अलावा बीरगांव और मंदिर हसौद के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी होना है।

01 Jan 2021 10:58AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में वन्य जीवों के शिकारी अब वन विभाग के शिकंजे में हैं। विभाग की टीम ने 8 शिकारियों को धर दबोचा। इनके पास से तीर- कमान और कुल्हाड़ी बरामद हुई है। आरोपियों ने नए साल में जंगली मांस की डिमांड पूरी करने के लिए मैनपुर वन प्रभाग के जंगल में 5 दिन पहले चीतल का शिकार किया था। जानकारी के मुताबिक, मैनपुर वन विभाग को बेहराडीह के ग्रामीणों ने 26 दिसंबर को कक्ष क्रमांक 1076 में बेहराडीह बाजाघाटी के जंगल चीतल के मारे जाने की सूचना दी थी। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां से एक तीर और कमान भी बरामद हुआ। जिसके चलते चीतल का शिकार किए जाने की आशंका हुई। संदिग्ध से पूछताछ में खुला मामला खून से सना तीर भी मिला इसके बाद जांच के दौरान संदेह के आधार पर रामसिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चीतल का शिकार किया जाना स्वीकार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से 3 तीर कमान,4 कुल्हाड़ी और खून से सना हुआ एक तीर भी बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथ 7 अन्य साथियों के भी शामिल होने की जानकारी दी। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया इसके बाद टीम ने सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में मैनपुर के परिक्षेत्र अधिकारी अनिल साहू, इंदगांव के योगेश रात्रे, कैलाश चंद्र भोई, देवदत्त तिवारी, जुगलाल नायक और उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के एंटी पोचिंग दस्ता के लोचन निर्मलकर, राकेश मारकंडेय, हरीश राजपूत शामिल थे।

01 Jan 2021 10:29AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

    रायपुर : रिसाली, भिलाई के श्रमवीरों के नये साल की पहली सुबह की मिठास मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने घोली। सुबह-सुबह जब कामगार काम के लिए चावड़ी पहुंचे तो यहां अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत उत्साहित हुए। फिर मुख्यमंत्री ने सभी का मुंह मीठा कराया, उन्हें शाल भेंट की और नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रमवीर हमारे हाथ हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से छत्तीसगढ़ को सृजित किया है। विकास की यह बुलंद इमारत जो दिखती है उसकी नींव भी श्रमवीरों ने तैयार की है और इमारत भी उन्होंने ही खड़ी की है। इसे अपने प्रयत्नों से और बुलंद करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए साल की सुबह की शुभ शुरुआत कैसे हो, मुझे लगा कि सबसे अच्छा यह होगा कि आपके बीच आऊं। आपसे बातचीत करूँ। यह सबसे अच्छी शुरुआत होगी नये साल के लिए मेरे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 कोरोना की वजह से बड़ी चुनौतियां लेकर आया। हमारे कई मजदूर भाई दूसरे राज्यों में फंस गए। हमने यह सुनिश्चित किया कि सभी मजदूरों तक सहायता पहुंचे। इसके लिए सभी राज्यों से समन्वय भी किया गया। इनकी वापसी के इंतजाम, फिर क्वारन्टीन करने के इंतजाम, यह बड़ा काम हुआ। मुझे इस बात की खुशी है कि केवल प्रदेश के ही नहीं, हमारी सीमा से दूसरे राज्यों में जा रहे श्रमिकों की भी हमने मदद की। उन्हें भोजन कराया और अपने शहर तक छोड़ने वाहन उपलब्ध कराए। मुझे खुशी है कि हम उनके पैरों के जख्मों पर मरहम लगा सके, उन्हें चरण पादुका पहना सके। उन्होंने कहा कि आपसे कोरोना काल में भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे और आपके सुखदुख में बराबरी से खड़े रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ही हमारी ताकत हैं आपकी भागीदारी से हम अपने प्रदेश के विकास की इबारत लिख रहे हैं।

01 Jan 2021 09:59AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

सेंसेक्स 34 अंकों की बढ़त के साथ 47,785 पर, निफ्टी 15 अंक की तेजी के साथ 13,996.10 पर खुला। आज निफ्टी ने फिर 14 हजार का आंकड़ा पार किया है। कारोबार के दौरान बढ़ते हुए सेंसेक्स 47,916.56 तक और निफ्टी 14,028.90 तक पहुंच गया। शेयर बाजार ने नए साल का स्वागत हरे निशान के साथ किया है। हफ्ते के अंतिम दिन शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 34 अंकों की बढ़त के साथ 47785 पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15 अंक की तेजी के साथ 13,996.10 पर खुला। आज निफ्टी ने फिर 14 हजार का आंकड़ा पार किया है। कारोबार के दौरान बढ़ते हुए सेंसेक्स 47,946.66 तक और निफ्टी 14,033.85 तक पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी में करीब 903 शेयरों में तेजी और 249 में गिरावट देखी गयी।

01 Jan 2021 08:25AM,
by: Imran Khan