01 May 2021
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक-सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री तथा बालोद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत की वर्चुअल उपस्थिति में आज जिला मुख्यालय नवीन टाउन हॉल वैक्सीनेशन सेंटर में 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु समूह के ग्रामीण क्षेत्र के अंत्योदय कार्डधारी हितग्राहियों का कोविड-19 का टीकाकरण शुरू हुआ। इस अवसर पर बालोद विकासखण्ड के ग्राम जुंगेरा की अंत्योदय राशनकार्डधारी हितग्राही श्रीमती भगवंतीन चन्द्राकर को पहला टीका लगाया गया। मंत्री श्री भगत ने वर्चुअल माध्यम से हितग्राही श्रीमती भगवंतीन चन्द्राकर से बातचीत कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
01 May 2021 03:29PM,by: Vikash Kumar
गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर आज 1मई 2021 को (Permanent Project + Hunger relief activity + Knowledge for all) लायंस क्लब रायपुर विमेन के सदस्यों ला.कमलेश चावला(चार्टर सदस्य), ला.बीना अरोरा के आर्थिक सहयोग से 2 व सिख समाज के सहयोग से 1 Oxygen concentration machines कुल 3 मशीने (3 lit वाली)पंडरी गुरुद्वारे के सेवादारों को वैश्विक महामारी करोना से पीड़ित मरिजों के निशुल्क उपयोग हेतु सौंपी गई,पीडितजनों के लिए लगातार प्रतिदिन लंगर सेवा कराई जा रही है व गुरु तेग बहादुर जी से संबंधित साहित्यिक पुस्तकों का भी वितरण संगत में पधारे लोगों में किया गया।
01 May 2021 03:29PM,by: Vikash Kumar
राजधानी रायपुर में मौसम बदला नजर आया। देर शाम तेज हवा के बाद गरज के साथ बौछारें पड़ने लगीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभवना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा अंधड़ चलने की आशंका है। आगामी दो दिनों में प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम ने बदला रंग, तेज हवा के साथ पानी की बौछार
01 May 2021 03:13PM,by: Babuaa Desk
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले पर सभी लोग कोरोना पाजिटिव हो गए है। खुद सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि 'मेरे भोपाल आवास 74 बंगले पर सभी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं, कुछ लोग अस्पताल में हैं और कुछ आवास पर ही क्वारंटाइन हैं। मुझे आप सबकी चिंता है। मैं आपके लिए सदैव सेवा में तत्पर हूं। अनावश्यक घर से ना निकलें स्वस्थ रहें अपने, अपनों के लिए। मास्क लगाएं, वैक्सीन लगवाएं, सुरक्षित रहें।'
01 May 2021 02:50PM,by: Vikash Kumar
देश में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी है। मालूम हो कि देश के कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह दिल्ली में भी कोरोना वायरस की वजह से हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से 300 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है।
01 May 2021 02:25PM,by: Thaneshwar sahu
रामानुजगंज में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए 18 से 44 वर्ष के लोगों का सर्वे करने के दौरान एक सहायक शिक्षक पर ग्रामीण ने कुल्हाड़ी से हमले का प्रयास किया। हमले में सहायक शिक्षक को हल्की चोटें आई हैं। विजय नगर चौकी में उसकी शिकायत पर पुलिस ने ग्रामीण के विरुद्ध धारा 294, 506, 323 186, 353 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
01 May 2021 02:20PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





