01 May 2021

Generic placeholder image

भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायणन ने शुक्रवार को कहा कि उनके परिवार के दस सदस्य पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाये गए। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अश्विन ने कोरोना से जूझ रहे परिवार की सहायता के लिये रविवार को आईपीएल बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था। प्रीति ने सिलसिलेवार ट्वीट में बताया कि उनका परिवार किन हालात से गुजरा है। उन्होंने कहा ,‘‘ एक ही सप्ताह में परिवार के छह बड़े और चार बच्चे पॉजिटिव हो गए। अलग अलग अस्पतालों में सभी भर्ती थे, पूरे सप्ताह यह बुरा सपना जारी रहा, तीन में से एक अभिभावक घर लौट आये हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ टीका लगवा लीजिये। अपनी और अपने परिवार की इस महामारी से सुरक्षा कीजिये

01 May 2021 01:50PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : भाजपा सांसद सुनील सोनी के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद सुनील सोनी ने राज्य के सबसे गरीब आर्थिक रूप से कमजोर असहाय अंत्योदय कार्ड धारी युवाओं को पहले वैक्सीन लगाने का विरोध कर भाजपा के गरीब मजदूर किसान विरोधी चरित्र को सामने लाया है।केंद्र सरकार के नाकारापन के चलते ये टीकारण में ये परिस्थितियां निर्मित हुई है।एक ओर जहाँ केंद्र सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा मांगी गई 50 लाख वैक्सीन डोज की आपूर्ति नही कर रही है वैक्सीन सप्लाई में रोड़ा लगा रही है वही दूसरी ओर भाजपा सांसद सुनील सोनी वैक्सीन के नाम से गंदी राजनीति कर रहे है।भाजपा सांसद सुनील सोनी जनता को बताये छत्तीसगढ़ को बिना रोक टोक पर्याप्त मात्रा में मांगी गई वैक्सीन के लिए अब तक उन्होंने क्या प्रयास किये है?क्या प्रधानमंत्री केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा किये है? क्योंकि वैक्सीन का नियंत्रण केंद्र सरकार के पास है।दुर्भाग्य की बात है जब मोदी सरकार देश के युवाओ से छिनकर साढ़े पांच करोड़ टीका विदेश भेजे तब सुनील सोनी के मुहँ में दही जमा था विरोध नही किये और जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने नागरिकों के लिये प्रयाप्त टीका की मांग केंद्र सरकार से की तब यही भाजपा राज्य के जनता के पक्ष में नही बल्कि मोदी सरकार की तरफदारी करते नजर आए।भाजपा सांसद सुनील सोनी में थोड़ी बहुत नैतिकता बांकी हो तो केंद्र सरकार पर राज्य सरकार द्वारा मांगी गई 50 लाख वैक्सीन डोज की डिलवरी कराने दबाव बनाए ताकि राज्य के 18 साल से 44 साल तक के 1 करोड़ 30 लोगों को टीका लगाने में देरी ना हो।

01 May 2021 12:56PM,
by: Thaneshwar sahu