02 Apr 2021

Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कोरोना महामारी का बहाना बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का पाप धोना चाहती है भारत देश कोरोना संक्रमित राष्ट्रों की सूची में तीसरे स्थान पर है और जल्द ही वह दूसरे स्थान पर आने के कागार पर खड़ा है क्या कारण है साल भर पूर्व जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार को आगाह किया था तो केंद्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता ने उनका उपहास उड़ाया था जो बात साल भर पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कही थी वह आज सच साबित हुई देश कोरोना महामारी की सुनामी के चपेट में आ गया है बीस करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हो गये हजारों लोगों की मौत हुई उस पर भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल नहीं पसीजा और उन्होंने गुजरात के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंफ कार्यक्रम करवाया था जिसमे एक लाख से अधिक लोग शामिल थे वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना महामारी के इलाज की समुचित व्यवस्था एवं कोरोना टीकाकरण की समुचित व्यवस्था की गई है।रोड सेफ्टी क्रिकेट मैच के नाम पर भ्रम फैलाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को यह बताना चाहिये कि शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भाजपा के सांसद गण,विधायक गण पूर्व सांसद व पूर्व विधायक गण आला नेता और आरएसएस के स्वयंसेवक भी लगातार आवाजाही कर रहे थे तो कहीं वह उन्हें ही कोरोना महामारी फैलाने का दोषी तो नहीं मान रहे हैं यह बात पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को स्पष्ट करनी चाहिये।

02 Apr 2021 11:57AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

बलौदाबाजार : जिले ने वित्तीय वर्ष 2020-21 का अंतिम लेखा विवरण जमा करने में राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में एजी ऑफिस रायपुर में वित्तीय वर्ष 2020-21 के अंतिम माह मार्च का लेखा विवरण नये वित्तीय वर्ष शुरू होने के पहले दिन पर ही जमा कर दिया गया। मालूम हो कि अंतिम लेखा विवरण जमा करने को लेकर प्रदेश के सभी जिला कोषालयों में आपस में काफी प्रतिस्पर्धा होती है। पहले लेखा जमा कराने वाले कोषालयों के काम-काज की काफी प्रशंसा की जाती है। जिला निर्माण के बाद पहली बार बलौदाबाजार जिले को विवरण जमा करने में प्रथम स्थान की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। जिला कोषालय अधिकारी के.के दुबे ने इस उपलब्धि का श्रेय कलेक्टर सुनील कुमार जैन के कुशल मार्गदर्शन के साथ ही जिला कोषालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों के समर्पित स्टाफ को दिया है

02 Apr 2021 11:06AM,
by: Thaneshwar sahu