02 Apr 2021

Generic placeholder image

 कोरबा : जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं दुकानों के खुलने-बंद होने का समय तय करने के बाद आज शराब दुकानों का भी समय निर्धारित कर दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने इस संबंध मंे आदेश जारी कर दिया है। जिले की 12 देशी, 18 विदेशी एवं सात प्रीमियम वाइन शाॅप अब सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक ही खुली रहंेगी। नगरीय क्षेत्र के दुकानों के खुलने-बंद होने का समय सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक निर्धारित किया गया है। दुकानों में खरीददारी के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने एवं कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करने और ग्राहकों से पालन कराने की जिम्मेदारी दुकानदारों को दी गई है। कोविड प्रोटोकाॅल के उल्लंघन, दुकानों में भीड़ इकट्ठी होने, सोशल डिस्टंेसिंग का पालन नहीं करने, मास्क के बिना खरीदी-बिक्री करने पर संबंधित व्यक्तियों के साथ-साथ दुकानदारों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया मंे आज प्रकाशित भ्रामक खबर को भी जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और सोशल मीडिया संचालक सभी लोगों से कोरोना के संबंध में खबरों के प्रकाशन या उन्हें वायरल करने में ऐहतिहात और विशेष सावधानी बरतने की भी अपील की है।

02 Apr 2021 05:44AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना टीकाकरण के लिए विशेष कैम्प आयोजित हुआ। महाधिवक्ता सतीष चंद वर्मा के विशेष प्रयास से आयोजित टीकाकरण कैम्प में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शासकीय अधिवक्ताओं सहित महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्व-स्फूर्त रूप से कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कोरोना टीकाकरण हेतु विशेष कैम्प लगाए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में कोरोना के विरूद्ध टीकाकरण का कैम्प महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर में भी लगाया गया।

02 Apr 2021 05:04AM,
by: Thaneshwar sahu