02 Oct 2023
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री और शायर हाजी हसन अली की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे ।
02 Oct 2023 10:32AM,by: Tikendra Sinha
एनआईए के एक शीर्ष सूत्र ने एएनआई को बताया, वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) या नक्सली मामले में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुल 60 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी तेलंगाना के हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के गुंटूर, नेल्लोर और तिरूपति जिलों में की गई।
02 Oct 2023 10:25AM,by: Babuaa Desk
बीजापुर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने 02 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कलेक्टोरेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर हमेशा चलने, उनके बताए गए सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपने व्यवहारिक जीवन में शामिल कर सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी महात्मा गांधी के त्याग, बलिदान एवं देश को स्वतंत्र कराने मे उनके योगदान की महती भूमिका है जो हमेशा याद किया जाएगा महात्मा गांधी जैसे महापुरुष के हम सदैव ऋणी रहेंगे।इस अवसर सभी अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी, डिप्टी कलेक्टर श्री दिलीप उइके, सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण एवं कर्मचारी मौजूद थे।
02 Oct 2023 10:25AM,by: Alanga rao
भारतीय रेलवे फरवरी 2024 तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करेगा। ट्रेन में 857 बर्थ और एक नया डिज़ाइन होगा। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) और रूस के टीएमएच समूह के एक संघ द्वारा निर्मित। फरवरी 2024 तक शुरू होने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला लुक अब सामने आ गया है! भारतीय रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को नए डिजाइन के साथ बनाएगी। एक ट्विटर यूजर ने इसकी तस्वीरें माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर पोस्ट की हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कोच का फर्स्ट लुक जारी
02 Oct 2023 10:20AM,by: Babuaa Desk
कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में कल रात सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी l पथराव की घटनाएं सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को कर्नाटक के रागी गुड्डा इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी। पुलिस ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। कथित तौर पर ईद मिलाद के जुलूस पर पथराव होने की अफवाह के बाद गुस्साई भीड़ ने कुछ घरों और वाहनों पर पथराव किया और कई लोगों को घायल कर दिया। कर्नाटक: शिवमोग्गा जिले में भड़की सांप्रदायिक हिंसा
02 Oct 2023 10:11AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






