02 Oct 2023

Generic placeholder image

विश्वव्यापी तंबाकू दुर्व्यसन से निपटने के लिए दुनिया भर में कई तरह के सार्थक उपाय किए जा रहे हैं, जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ( डब्ल्यूएचओ) की एमपावर (MPOWER) नीतियों पर आधारित हैं। इसके आधार पर ही देश में तंबाकू नियंत्रण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ भी इससे अछूता नहीं है। प्रदेश को तंबाकू और धूम्रपान मुक्त राज्य बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ एमपावर (MPOWER) के सभी छह उपायों की ओर अग्रसर है। इसका प्रदेश के लोगों को लाभ भी मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि तंबाकू के दुर्व्यसन से मुक्ति और सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध नियम को सख्ती से लागू करने के लिए सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी है। तंबाकू नियंत्रण के लिए राज्य में ‘एमपावर’ नीति लागू की जा रही

02 Oct 2023 02:46AM,
by: Tikendra Sinha