02 Dec 2020

Generic placeholder image

सूरजपुर : कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीन के संबंध में आवष्यक तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स (टीकाकरण) की बैठक आयोजित किया गया। जिसमें कोविड-19 वैक्सीन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर के द्वारा जिले के समस्त कोल्ड चैन पॉइंट जहा टीकों का भण्डारण किया जायेगा वहां पर जिला टीकाकरण टीम को निरीक्षण करने निर्देषित किया गया एवं वहॉ पाई जाने वाली कमियों को दूर करने के निर्देश दिये हैं। वैक्सीन तथा कोल्ड चैन पॉइंट के रख-रखाव से संबंधित कोल्ड चैन हैण्डलर्स को प्रशिक्षण हेतु आदेशित किया। साथ ही साथ जिले में आवश्यक नये कोल्ड चैन पॉइंट खोलने हेतु प्रस्ताव राज्य कार्यालय को तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिये।

02 Dec 2020 11:33AM,
by: Thaneshwar sahu