02 Dec 2020

Generic placeholder image

खाद्य विभाग ने 9 जिलों में नए खाद्य अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी कर दिए है।राजधानी रायपुर के नये खाद्य अधिकारी तरुण राठौर बनाये गये है।वर्तमान में पदस्थ खाद्य अधिकारी अनुराग सिंह भदौरिया को संचालनालय संलग्न किया गया है। रायपुर में कार्यरत वरिष्ठ सहायक खाद्य अधिकारी नीतीश त्रिवेदी को महासमुंद खाद्य अधिकारी बनाया गया है।खाद्य अधिकारियों की पदस्थापना में। वरिष्ठता के मामले को उच्च न्यायलय ले जाने राजेश जायसवाल को बेमेतरा जिले का खाद्य अधिकारी बनाया गया है।एक पोर्टल में विभाग के ट्रांसफर के गोपनीय दस्तावेज़ के प्रकाशन को लेकर जायसवाल ने एफआईआर भी दर्ज कराई है। बेमेतरा के खाद्य अधिकारी भूपेंद्र मिश्रा -कोंडागांव, महासमुंद खाद्य अधिकारी अजय यादव- बस्तर,जितेंद्र सिंह को कोरबा, विजय किरण-सूरजपुर, विष्णु नारायण शुक्ला -कोरिया और शंकरप्रसाद सूर्यवंशी को नारायणपुर खाद्य अधिकारी बनाया गया है।

02 Dec 2020 06:04AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

सूरजपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ आर.एस.सिंह के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बसदेई का औचक निरिक्षण किया गया। जिसमें अस्पताल में संस्थागत प्रसव में कमी पाई गई तथा परिसर का निरीक्षण करने पर अस्पताल कैम्पस के साफ-सफाई नहीं होने पर संस्था प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया है। डाॅ सिंह ने संस्था प्रभारी को एक सप्ताह के भीतर अस्पताल कैम्पस में उचित ढंग से साफ-सफाई करते हुए संस्थागत प्रसव को बढ़ाने तथा कोविड -19 से संबंधित जन-जागरुकता फैलाने के लिए निर्देशित किया गया है। तत्पश्चात् उप स्वास्थ्य केन्द्र सरमा का निरीक्षण किया गया वहां पर ग्राम तेंदुपारा में कोरोना जांच करने वाली टीम से मिले और उनको ज्यादा से ज्यादा कोविड- 19 के लक्षण वाले लोगों का जांच करने के लिए निर्देश दिये हैं। इसके बाद डाॅ आर.एस.सिंह द्वारा तेंदुपारा ग्राम के लोगों से बात करते हुए उनको कोविड -19 से संबंधित लक्षण होने पर कोविड जांच करवाने के लिए सलाह दिया गया जहां पर लोगों द्वारा काफी संख्या में कोविड जांच भी कराया गया है।

02 Dec 2020 05:32AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

प्रदेश में रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा समेत कोरोना के 1893 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें रायपुर जिले के 245 नए पॉजिटिव भी शामिल हैं। इस बीच, चेंबर चुनाव के दूसरे अधिकारी संतोष गोलछा की भी कोरोना से मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कोरोना की वजह से 31 मौत हुई है। इसमें राजधानी की पांच मौत शामिल है। हालांकि मरीजों की वृद्धि दर अब घटकर 0.7 प्रतिशत पर आ गई है।वहीं, बीते पांच दिन में कोरोना टेस्ट का औसत फिर गिरकर 25 से 26 हजार के बीच आ गया है। जबकि विभाग द्वारा पिछले हफ्ते ही 30 हजार से अधिक कोरोना जांच का दावा किया गया था। प्रदेश में नवंबर के महीने में 51,747 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अब ठीक होने वालों की संख्या और संक्रमितों की संख्या में रोजाना अंतर कम होता जा रहा है। पहले जहां मरीजों के ठीक होने और नए कोरोना संक्रमितों के बीच पच्चीस हजार से ज्यादा का फासला चल रहा था। वो घटकर अब करीब साढ़े बाइस हजार पर आ गया है। प्रदेश में आरटीपीसीआर टेस्ट लक्ष्य से कम हो रहे हैं। जिलों के अलावा कोरोना जांच के लिए विकासखंडों को भी सभी श्रेणियों में जांच के लिए टारगेट दिए गए हैं।

02 Dec 2020 03:31AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

फिल्म अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के गुरदासपुर सांसद सनी देओल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने मंगलवार को सनी देओल को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि अभिनेता से नेता बने सनी देओल पिछले कुछ दिनों ने कुल्लू में ही रह रहे थे। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ ने बताया कि कुल्लू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सनी देओल और उनके दोस्त मुंबई के लिए रवाना होने की योजना बना रहे थे, हालांकि, बीजेपी सांसद ने मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। 64 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता देओल ने पिछले दिनों मुंबई में कंधे की सर्जरी करवाई थी और पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, वह कुल्लू जिले के मनाली के पास एक फार्महाउस में स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। फिल्म अभिनेता-बीजेपी सांसद सनी देओल कोरोना संक्रमित

02 Dec 2020 03:05AM,
by: Imran Khan