03 Oct 2022

Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा का नाम दिया था और बताया गया था कि 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा लेकिन प्रधानमंत्री के जन्मदिन के बाद से 17 सितंबर के बाद से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की छोटा, बड़ा कोई भी कार्यकर्ता, कोई भी नेता सेवा करते नही दिखा। इनकी सेवा पखवाड़ा की हवा एक दिन में ही निकल गयी। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी अपने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के घोषित कार्यक्रम करने के स्थिति में नहीं। इनके अन्य कार्यक्रमों के बारे में भारतीय जनता पार्टी के स्थिति साफ समझ आती है। भाजपा का सेवा पखवाड़ा हवा हवाई निकला - कांग्रेस

03 Oct 2022 02:27PM,
by: Imran Khan