03 Oct 2023
पीएम नरेंद्र मोदी ने जगदलपुर में ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, "विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो... विकसित भारत के लिए फिज़िकल, डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर भी भविष्य की ज़रूरतों के अनुरूप होना चाहिए। ताड़ोकी-रायपुर रेल सेवा का हुआ शुभारंभ
03 Oct 2023 07:48AM,by: Tikendra Sinha
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'विकसित भारत का सपना तब सिद्ध होगा जब हर प्रदेश, हर जिला, हर गांव विकसित हो। विकसित भारत के लिए फिज़िकल, डिजिटल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर भी भविष्य की जरूरतों के मुताबिक होना चाहिए। यही वजह है कि हमारी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले खर्चे को बढ़ाकर इस साल 10 लाख करोड़ कर दिया है।"
03 Oct 2023 07:48AM,by: Tikendra Sinha
ट्रेनों के अनियमित चालन, कभी भी निरस्त किये जाने और पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों से भी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लिये जाने जैसी दिक्कतों से आम जनता को हो रही परेशानी के संबंध में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि रेलवे प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य से गुजरने वाली अनेक लम्बी दूरी की ट्रेनों तथा स्थानीय यात्री ट्रेनों को विगत लम्बी अवधि से बिना किसी पूर्व सूचना एवं औचित्य पूर्ण कारण के निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है। शेष ट्रेनों के भी अत्यधिक विलम्ब से चलने के कारण राज्य के लाखों ट्रेन यात्रियों के मन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रेलवे प्रशासन एवं केन्द्र सरकार से अनेक बार अनुरोध करने के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है। व्यापक जनहित के इस विषय पर केन्द्र सरकार की उदासीनता से जनमानस अत्यधिक उद्वेलित है।
03 Oct 2023 07:48AM,by: Tikendra Sinha
जैसे ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मणिपुर में हाल की हिंसा और हत्याओं पर कार्रवाई शुरू की, ज़ोमी काउंसिल संचालन समिति (जेडसीएससी) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा, जिसमें केंद्रीय एजेंसियों के "सांप्रदायिक और सांप्रदायिक संबंधों के साथ संभावित संबंध" को बहुसंख्यकवादी मणिपुर सरकार” और मणिपुर में “प्रमुख” मैतेई समुदाय दर्शाया गया। ज्ञापन में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि कैसे कई ज़ो (ज़ोमी-कुकी-हमार) पीड़ितों के मामले अभी भी नहीं उठाए गए हैं।
03 Oct 2023 07:26AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री बघेल आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के शुभारंभ समारोह में शामिल हुये । इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस भारतीदासन एवँ शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित हैं ।
03 Oct 2023 07:26AM,by: Tikendra Sinha
रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद एयर रूट पर विमान सेवा के लिए अलायंस एयर से अनुबंध की अवधि बढ़ाने तथा बिलासपुर एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों में विमान सेवा आरंभ करने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बंद किये गये बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर और बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा पुनः आरंभ किये जाने का अनुरोध भी किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि जगदलपुर विमान सेवा के चलते बस्तर को देश के पर्यटन नक्शे में आने का मौका मिला है और बस्तर की संस्कृति राष्ट्रीय पटल पर उभरी है। बिलासपुर से भी नागरिक सुविधाओं को देखते हुए प्रमुख शहरों से विमान सेवाएं आरंभ किये जाने की जरूरत है।
03 Oct 2023 07:26AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









