03 Oct 2023
आज बिहार स्टेट टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि ये रिजल्ट आज दोपहर में 2.30 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। उम्मीदवार जो इस साल की बिहार एसटीईटी परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आज जारी होगा बिहार एसटीईटी रिजल्ट
03 Oct 2023 05:53AM,by: Tikendra Sinha
नांदेड़ मौत मामले को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने सरकार हमला किया है। राज ठाकरे ने अपने दोस्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तीन-तीन इंजन लगाने के बाद भी महाराष्ट्र की सेहत वेंटिलेटर पर है। तीनों दलों ने अपना पर्याप्त बीमा कर लिया है, इसीलिए उन्हें महाराष्ट्र की चिंता नहीं है।
03 Oct 2023 05:53AM,by: Tikendra Sinha
पीएम मोदी को मिले कुछ उपहारों को ई-नीलामी के लिए राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। इनमें मोदी को पिछले कुछ समय में मिलीं गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर और चित्तौड़गढ़ के विजय स्तंभ की प्रतिकृतियां और वाराणसी के एक घाट की पेंटिंग समेत 900 से अधिक उपहार और स्मृति चिह्न शामिल हैं। पीएम मोदी को मिले उपहारों की होगी ई-नीलामी
03 Oct 2023 04:15AM,by: Tikendra Sinha
राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती हेतु अगले चरण का दस्तावेज सत्यापन 04 अक्टूबर से 06 अक्टूबर 2023 तक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार, रायपुर में किया जाएगा।
03 Oct 2023 02:30AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जन्म दिवस के अवसर पर सुराजी गांव के सपनें को साकार करने की दिशा में विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री श्री अकबर ने आदिवासी, बैगा बाहुल्य बोड़ला विकासखण्ड के सुदूर वनांचल में सिंचाई क्षमता की विस्तार के लिए ग्राम छुही में 2 करोड़ 9 लाख 44 हजार रूपए की लागत से जलाशय नहर का पुर्ननवीनीकरण कार्य का शिलान्यास और ग्राम घोठा में नवनिर्मित चेक डेम का लोकार्पण कर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
03 Oct 2023 01:27AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






