03 Oct 2023
केंद्रीय सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर ने अभिषेक बनर्जी और टीएमसी पर जवाबी हमला बोला। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार की तरफ से बंगाल के विकास में कोई कोताही नहीं बरती गई। तो ऐसा क्या हुआ कि पश्चिम बंगाल में चल रहे भ्रष्टाचार पर लीपा-पोती करने के लिए ममता बनर्जी को अपने कुछ भ्रष्ट सांसद और नेताओं को दिल्ली भेजना पड़ा?"
03 Oct 2023 01:27AM,by: Tikendra Sinha
प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार मौकापरस्त बताते हुआ कहा कि उनका कोई पता नहीं है कि वह कब किसके साथ हो जाएं। उन्होंने कहा कि वह आज लालटेन पकड़कर लटके हैं और कब उछलकर बीजेपी के कमल के फूल पर जाकर बैठ जाएंगे।
03 Oct 2023 01:27AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है, "जाति जनगणना राज्य के गरीबों और जनता के बीच 'भ्रम' फैलाने से ज्यादा कुछ नहीं करेगी। उन्हें एक रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए था कि नीतीश कुमार ने 18 साल तक राज्य पर शासन किया और लालू यादव ने 15 वर्षों तक राज्य पर शासन किया लेकिन राज्य का विकास नहीं किया। जाति जनगणना का रिपोर्ट कार्ड सिर्फ दिखावा है..."
03 Oct 2023 01:27AM,by: Tikendra Sinha
आरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता है। एससी-एसटी बोलें कि उन्हें आरक्षण नहीं चाहिए तभी व्यवस्था बदल सकती है। कोई माई का लाल आरक्षण खत्म नहीं कर सकता है : उमा भारती
03 Oct 2023 01:27AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की नवाचारी ’स्वामी आत्मानंद कोचिंग’ योजना का 3 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे अपने निवास कार्यालय से ऑनलाइन शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविंद्र चौबे एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस योजना में ख्याति प्राप्त एलन कैरियर इंस्टिट्यूट ने सीएसआर के तहत निःशुल्क कोचिंग देने सहमति दी है।
03 Oct 2023 01:26AM,by: Tikendra Sinha
बीजापुर जिले में संचालित 220 पुनः संचालित स्कूलों के शिक्षादुतों का 2 दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण डाइट बीजापुर में आयोजित किया गया ।। प्रशिक्षण में बच्चों में भाषा और गणित के न्यूनतम दक्षता को विकसित करने तथा टीएलएम सामग्री निर्माण कर रुचिकर शिक्षा देने के गतिविधियां कराई गई । इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा ने सभी स्कूलों की समीक्षा कर कहा की अब हमें पुनः संचालित शालाओं को नियमित शालाओं की तरह गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। सभी स्कूल नियमित चले और बच्चों को बुनियादी शिक्षा हासिल हो यह पहली प्राथमिकता है। इसके बाद हम मूलभूत और बुनियादी आवश्यकताओं को विकसित करने का प्रयास करेंगे । शिक्षादुतोंं के मानदेय का भुगतान अब डिजिटल उपस्थिति और वेतन पत्रक प्रमाणीकरण के पश्चात जिला स्तर से दिया जायेगा। जिला स्तर से डिस्ट्रिक्ट लीड, प्रोग्राम लीडर तथा फील्ड कोआर्डिनेटर 200 स्कूलों की मॉनिटरिंग कर शैक्षणिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने का कार्य जिम्मेदारी से करेंगे जिसकी हर महीने समीक्षा सतत रूप से होगी। जिन स्कूलों में पेयजल की दिक्कत है वहां पानी की जांच कर शुद्ध पानी की व्यवस्था पूरी की जाएगी । इस वर्ष खोले गए 21 स्कूलों में आवश्यक सामग्री एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करा दिया जायेगा । कोई भी संस्था अनियमित रूप से संचालित होगी तो नियमित नही किया जाएगा इसलिए अपनी जिम्मेदारी प्राथमिकता से पूरा किया जाए। इस अवसर पर डीईओ श्री बीआर बघेल ने कहा कि शासन और जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप सभी पुनः संचालित शालाओं को व्यवस्थित और नियमित संचालन का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षादुत दूरस्थ और संवेदनशील इलाकों में जो कार्य कर रहे है उसमे और भी ज्यादा सुधार हो इसके लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में शिक्षा गुणवत्ता के लिए जो बिंदु रखे गए हैं उसका सफल संचालन हो इसकी आप सभी से अपेक्षा है। एपीसी एवं नोडल अधिकारी श्री जाकिर खान ने शिक्षादुतो को प्रेरित करते हुए कहा कि आपकी मेहनत से हम 8000 बच्चों तक पुस्तक कापी पहुंचाकर शिक्षा से जोड़ने में सफल हुए हैं। शासन और प्रशासन आपके क्षेत्र में बच्चों की शिक्षा के लिए हर संभव मदद कर रही है इसी के फलस्वरूप 18 साल से बंद पड़े स्कूलों में फिर घंटी की गूंज सुनाई देने लगी है । पढ़ाई लिखाई के सामान के आलावा पानी शेड भवन की सुविधाएं बहाल कर गांव में बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही है। सोलर सिस्टम और टीवी के जरिए पढ़ाई को रोचक और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। आप सभी को इस अवसर का लाभ लेकर गांव और स्कूल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहिए। हमें बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना है इसके लिए इस प्रशिक्षण में अंक ज्ञान,अक्षर ज्ञान, पढ़ना लिखना की दक्षताओं को विकसित करने की योजना है जिसका लाभ बच्चों को देकर मजबूत भविष्य का निर्माण करना है। प्रशिक्षण में शिक्षार्थ ट्रस्ट के प्रशिक्षको द्वारा टीएलएम निर्माण की गतिविधि, कहानी लेखन और कविता के माध्यम से बच्चों को रुचिकर पढ़ाई कराए जाने की गतिविधि कराई गई। प्रशिक्षण में डीएल पीएल एफसी ने भी एक माह के शाला निरीक्षण के अनुभवों को साझा कर बेहतर कार्य करने के लिए योजना को प्रस्तुत किया । शिक्षादुतों का दो दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण संपन्न
03 Oct 2023 01:26AM,by: Alanga rao
बीजापुर स्वच्छ भारत मिशन के तहत 01 अक्टूबर को आयोजित कैम्पेन मे स्वच्छता का संदेश देने सामूहिक श्रमदान करते हुए हेल्थ वेलनेस सेंटर जांगला मे महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानियों ने अपनी भागीदारी निभाई और लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता घर,परिवार और अपने परिवेश को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया।
03 Oct 2023 01:26AM,by: Alanga rao
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









