04 Feb 2024
पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के सभी ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा चल रही कार्यवाही अब खत्म हो गई है। अमरजीत भगत के सभी ठिकानों का खुलासा कर ईडी की टीम अब वापस लौट गई है। बताया जा रहा है कि रायपुर सरगुजा स्थित ठिकानों पर 5 दिन लगातार जांच के बाद आयकर की टीमें बड़ी संख्या में दस्तावेज समेत कंप्यूटर सीपीयू लेकर वापस लौटी। बता दें कि आयकर विभाग की जांच शनिवार देर शाम पूरी हो गई। टीम ने भगत के करीबी एक कारोबारी राजू अग्रवाल के घर को सील कर दिया है।
04 Feb 2024 12:05PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (RAEO23) पूर्वान्ह 10.00 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा में लगभग 53.74 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
04 Feb 2024 11:14AM,by: Tikendra Sinha
राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होगें। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी 2024 को ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ होगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। अनन्तिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अनन्तिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा।
04 Feb 2024 11:14AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






