04 Apr 2021

Generic placeholder image

गुवाहाटी, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच भीषण मुठभेड़ के बाद भाजपा ने कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। मंगलदोई से भाजपा सांसद दिलीप सैकिया ने नक्सल हमले के बावजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के असम में चुनाव अभियान जारी रखने पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता को जवानों के जान की परवाह नहीं है। ऐसे समय में जब कई सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल असम में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वह सरकारी कर्मचारियों के साथ यहां डेरा डाले हुए हैं और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग को इस मामले की जांच करनी चाहिए। 

04 Apr 2021 08:59AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायगढ़, 29 मार्च को धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत बोरो परिक्षेत्र के कंचीरा परिसर में मृत हाथी के टस्क (दांत) चोरी की घटना सामने आई थी। जिसे सरगुजा वन मंडल के छपराडाँड़ मार्ग पर सड़क के किनारे से बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में वन विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के बारे में धरमजयगढ़ वनमंडलाधिकारी मनीवासगन एस से प्राप्त जानकारी अनुसार 02 अप्रैल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) रायपुर, मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) बिलासपुरए मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर वृत्त, मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वृत्त, वन मंडलाधिकारी धर्मजयगढ़ एवं वन मंडलाधिकारी सरगुजा के निर्देशानुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो, बाकारुमा एवं कापू परिक्षेत्र तथा सरगुजा वन मंडल के मैनपाट परिक्षेत्र के वन कर्मचारियों की टीम बनाकर घटनास्थल के आसपास 2 किलोमीटर की परिधि में खोजबीन की गई। जिसके साथ-साथ संदिग्धों को बुलाकर पूछताछ भी की गई। इसमें संदिग्धों से लिए गए जानकारी के आधार पर सरगुजा वन मंडल के वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 338 पी.एफ .ललिया से छपराडाँड़ मार्ग पर सड़क के किनारे से हाथी दांत को बरामद किया गया। हाथी दातों को वन अधिकारियों-कर्मचारियों के समक्ष एवं मौका में प्रस्तुत किया गया है। जिस पर जब्ती की कार्रवाई करके नियमानुसार विधिवत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है। धरमजयगढ़ के कंचीरा में मृत मिले हाथी के दांत बरामद

04 Apr 2021 08:43AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

देश में कोरोना के हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। आज कोरोना के 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट पर आ गई है। कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल कोरोना के हालात को लेकर एक उच्च-स्तरीय बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कोरोना से जुड़े मुद्दों और देश में चल रहे टीकाकरण की समीक्षा की जा रही है। इस हाई लेवल मीटिंग में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, डॉ विनोद पॉल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। पीएम मोदी फिलहाल इस उच्चस्तरीय बैठक में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। फिलहाल ये बैठक जारी है।

04 Apr 2021 07:28AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार नक्सलियों के साथ हुए भीषण मुठभेड़ में 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। गांव के करीब और जंगल में शहीद जवानों के शव मिले हैं। नक्सली उनके हथियार, जूते और कपड़े तक लेकर चले गए हैं। इससे पहले शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने 5 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की थी और 21 जवान लापता बताए जा रहे थे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुठभेड़ के संबंध में छत्तीसगढ़ के मख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की। गृह मंत्री के आदेश पर सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह स्थिति का जायजा लेने के लिए आज सुबह छत्तीसगढ़ पहुंचे। सीएम बघेल आज शाम तक असम से छत्तीसगढ़ लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात हुई। उन्होंने सीआरपीएफ महानिदेशक को राज्य में भेजा है। 

04 Apr 2021 07:27AM,
by: Thaneshwar sahu