04 Jul 2022

Generic placeholder image

देश में राजनीतिक अस्थिरता और भीषण गर्मी में बिजली संकट से गुस्साए लोगों ने पश्चिम में स्थित राजधानी त्रिपोली में पिछले आठ साल का सबसे बड़ा प्रदर्शन किया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए तोबरुक स्थित संसद भवन में आग लगा दी।एज। तोबरुक में प्रदर्शन कर रहे लोग सत्ता में बैठे लोगों पर देश के साथ गद्दारी और जनता का पैसा हड़पने का आरोप लगा रहे थे। बाद में सशस्त्र सेना ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। इस घटना के वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किए गए हैं। शहर के निवासियों ने भी इसकी पुष्टि की है। वीडियो में शोर मचाते प्रदर्शनकारी संसद भवन के भीतर आग की लपटें उठती देखकर खुशी मनाते दिख रहे हैं। पिछले साल समय पर चुनाव कराने में नाकामी के बाद लीबिया में सरकार पर नियंत्रण को लेकर देश में गृह युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।

04 Jul 2022 12:56AM,
by: Imran Khan