04 Jul 2022

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कोरिया जिले में बैकुंठपुर विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पटना गांव को नगर पंचायत का दर्ज देने की घोषणा की। वहीं बैकुंठपुर में औद्योगिक क्षेत्र बनाने की भी घोषणा हुई। मुख्यमंत्री ने बैकुंठपुर पहुंचकर झुमका जलाशय के बीच स्थित झुमका आइलैंड का भी लोकार्पण किया। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से दोपहर 12 बजे पोंडी गांव के लिए रवाना हुआ। बैकुंठपुर विधानसभा का यह गांव खडगवां ब्लॉक में आता है। रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, आज बैकुंठपुर में रहुंगा। यह सरगुजा संभाग की आखिरी विधानसभा है। बस्तर की विधानसभाओं का दौरा पहले ही पूरा हो चुका है। कल।।। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जाउंगा। वहां पहुंच गया तो अमरकंटक में दर्शन करने भी जाउंगा। उसके बाद मैदानी जिलाें रायगढ़-बिलासपुर आदि का दौरा शुरू होगा।

04 Jul 2022 02:54AM,
by: Imran Khan