06 Mar 2021

Generic placeholder image

मध्य प्रदेश के इंदौर के लिए डराने वाली खबर ह। शहर में वायरस के नए स्ट्रेन ने दस्तक दे दी है। 20 फरवरी को जांच के लिए दिल्ली भेजे गए 106 सैंपल्स में से 6 में UK स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इन मरीजों में 10 से 15 फरवरी के बीच संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसमें से किसी भी मरीज की विदेश आने-जाने की हिस्ट्री नहीं है। इधर,देश के 180 से ज्यादा जिलों में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें भी 34 जिले ऐसे हैं, जहां 10 दिन में नए मरीजों के मिलने की रफ्तार सीधे डबल हो गई है। इधर,दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.62 करोड़ से ज्यादा हो गया है।सबसे ज्यादा अमेरिका में 1.993 और ब्राजील में 1.786 लोगों की जान गई। जापान के टोक्यो और आसपास के शहरों में 2 हफ्ते के लिए इमरजेंसी बढ़ा दी गई है।

06 Mar 2021 02:24AM,
by: Imran Khan