06 Mar 2021
रायपुर - करीब 51 करोड़ रुपये का राजस्व वसूलने नगर निगम रायपुर ने कवायद तेज कर दी है। करदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संपत्ति, जलकर, लीज और दुकान का किराया वसूलने के लिए 31 मार्च तक नगर निगम मुख्यालय सहित सभी जोन कार्यालय अब छुट्टी के दिन भी खोले जाएंगे। इसके लिए नगर निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है।
06 Mar 2021 04:27PM,by: Imran Khan
टीवीएस मोटर कंपनी ने घोषणा की है कि वह लगभग 35,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कंपनी के कर्मचारियों और उनके तत्काल परिवार के सदस्यों के लिए COVID-19 टीकाकरण लागत को कवर करेगी। शुरुआत में, वैक्सीन 60 वर्ष से अधिक आयु के या 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सेंचर जैसी अन्य कंपनियों ने इसी तरह की घोषणाएं की थीं।
06 Mar 2021 01:55PM,by: Ashna Ali
छत्तीसगढ़ - दुर्ग जिले के पाटन इलाके के बठेना में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीन लोगों के शव जली हुई हालत में मिली है। वहीं 2 की लाश फांसी पर लटकी मिली है। डॉग स्क्वॉयड और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बता दें पिता - पुत्र की लाश फंदे पर लटकी मिली है। पत्नी और दो बच्चों की जली हुई लाश पैरावट में मिली है।
06 Mar 2021 01:53PM,by: Imran Khan
हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने स्वीकार कर लिया। विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस के 25 विधायकों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए और इसे विधानसभा अध्यक्ष के सामने पेश किया। सदन 10 मार्च को प्रस्ताव पर बहस करेगा।
06 Mar 2021 01:53PM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


