07 May 2021

Generic placeholder image

रायपुर :कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए प्रदेश में लगातार सैंपल जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। बीते 6 मई को प्रदेश में सर्वाधिक 61 हजार 344 सैंपलों की जांच की गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से यह एक दिन में जांचे गए सैंपलों की सर्वाधिक संख्या है। पिछले एक सप्ताह (30 अप्रैल से 6 मई के बीच) के दौरान कुल तीन लाख 99 हजार 059 सैंपलों की जांच की गई है। इस दौरान प्रतिदिन औसतन 57 हजार आठ सैंपल जांचे गए हैं। अभी रोजाना करीब 40 प्रतिशत सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच हो रही है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से अब तक कुल 75 लाख 45 हजार 935 सैंपलों की जांच की गई है। इनमें से 28 लाख 15 हजार 701 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच और 47 लाख 30 हजार 234 सैंपलों की एंटीजन किट से जांच की गई है।   

07 May 2021 04:35PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

बेमेतरा : कलेक्टर शिव अनंत तायल के निर्देश पर अपर कलेक्टर संजय कुमार दीवान ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम-कोबिया मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए कोबिया को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। तहसील बेमेतरा के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार बेमेतरा राजकुमार मरावी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व बेमेतरा दुर्गेश कुमार वर्मा हांेगे। इसी प्रकार विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम-बघुली एवं कटई मे कोरोना पाॅजिटिव के केस पाये जाने के कारण ग्राम-बघुली एवं कटई को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। विकासखण्ड नवागढ़ के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार नवागढ़ सुश्री रेणुका रात्रे एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़ दुर्गेश कुमार वर्मा होंगे।

07 May 2021 03:33PM,
by: Thaneshwar sahu