07 Jul 2026

Generic placeholder image

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र से अपील की कि वह कंज्यूमर्स को E20, E10 और E0 समेत अलग-अलग फ्यूल ब्लेंड में से चुनने का ऑप्शन दे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के विरोध के बावजूद E20 फ्यूल को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल का कहना है कि वर्तमान में देश भर के पेट्रोल पंपों पर केवल E20 पेट्रोल ही उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे पुरानी गाड़ियों के इंजनों को नुकसान पहुँच रहा है और उपभोक्ताओं के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बच रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने की बात कहते हुए अपील की है कि जनता पर E20 जबरन थोपने के बजाय उन्हें अलग-अलग कीमतों के साथ तीनों ईंधन वेरिएंट्स को चुनने की आज़ादी दी जानी चाहिए।

07 Jul 2026 08:07AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और उनकी पार्टी के मंत्रियों के खिलाफ दायर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की याचिका को सुनने से साफ इनकार कर दिया है. DMK ने याचिका दायर कर मांग की थी कि साल 2025 के करूर भगदड़ मामले की चल रही सीबीआई जांच के बीच मुख्यमंत्री विजय को पीड़ितों के परिवारों से मिलने, मुआवजा बांटने और सार्वजनिक बयान देने से रोका जाए. इस पर सख्त रुख अपनाते हुए जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने DMK को फटकार लगाते हुए कहा कि अदालत को 'राजनीतिक फायदे' के मंच में नहीं बदला जा सकता और न्यायपालिका मुख्यमंत्री के दौरों या उनके बोलने के अधिकार को नियंत्रित नहीं कर सकती l

07 Jul 2026 07:09AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

शिक्षा विभाग में शिक्षकों के मूल शालाओं के बजाय दफ्तरों में संलग्नीकरण (अटैचमेंट) को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और जिला मिशन समन्वयक (DMC) कार्यालयों में पिछले लंबे समय से 16 शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय प्रशासनिक कुर्सियों पर 'अफसर' बनकर जमे हुए हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस संलग्नीकरण से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके मूल स्कूलों में वापस नहीं भेजा गया, तो वे उग्र आंदोलन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। 

07 Jul 2026 06:01AM,
by: Babuaa Desk