07 Aug 2024

Generic placeholder image

 राज्यपाल  रमेन डेका औऱ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी मौजूदगी में आज दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ । बी.आई.टी. के सभागार में आयोजित इस दीक्षात समारोह में 68 विद्यार्थियों को शोध उपाधि और 48 विद्यार्थियों को विभिन्न कक्षाओ में प्रावीण्य सूची में प्रथम आने पर स्वर्ण मंडित पदक प्रदान किया गया। इस अवसर पर सम्भाग आयुक्त श्री एस. एन. राठौर, आईजी श्री आर. जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी श्री जितेंद्र शुक्ला, कुलपति श्रीमती अरुणा पलटा, कुलसचिव श्री भूपेंद्र कुलदीप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

07 Aug 2024 11:10AM,
by: Babuaa Desk