07 Dec 2020
समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजपाल कश्यप और आशु मलिक को हिरासत में ले लिया गया है, जब वे लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय जाने की कोशिश कर रहे थे। कश्यप ने कहा, "पुलिस हमें क्यों रोक रही है? यह अघोषित आपातकाल है।" माना जा रहा है ऐसा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लखनऊ स्थित आवास के बाहर उनके कन्नौज दौरे से पहले पुलिस बल तैनात किए जाने के बाद हो रहा है.
07 Dec 2020 08:58AM,by: Ashna Ali
समाजवादी पार्टी किसानों के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपना रही है। अखिलेश यादव की अगुवाई में आज किसान यात्रा निकालने की तैयारी है लेकिन लखनऊ में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन रफ्तार पकड़ रहा है और अब राजनीतिक दल भी खुलकर इसके समर्थन में आ गए हैं।समाजवादी पार्टी ने किसानों के समर्थन में किसान यात्रा निकालने की बात कही, लेकिन सोमवार सुबह से ही लखनऊ से लेकर कन्नौज तक पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ा दी है।सपा की किसान यात्रा शुरू होने से पहले ही कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है। तो लखनऊ में कुछ इलाकों को सील कर दिया गया है। लखनऊ की विक्रमादित्य रोड जहां समाजवादी पार्टी का दफ्तर है, उसे छावनी के तौर में बदल दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान खड़े हैं। बता दें कि अखिलेश यादव को लखनऊ से कन्नौज जाना है, जहां पर वो किसान यात्रा में हिस्सा लेंगे। समाजवादी पार्टी किसानों द्वारा मंगलवार को बुलाए गए भारत बंद के समर्थन का ऐलान भी कर चुकी है।
07 Dec 2020 08:58AM,by: Imran Khan
शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सभी पंजाबियों से अपील की है कि वे 8 दिसंबर को किसान संघों द्वारा बुलाए गए खेत कानूनों के खिलाफ 'भारत बंद' का समर्थन करें। उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि जन आंदोलन केंद्र को किसानों की मांगों के आगे झुकने के लिए मजबूर करेगा।"
07 Dec 2020 08:18AM,by: Ashna Ali
ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने किसानों के भारत बंद का समर्थन करते हुए आम जनता से 8 दिसम्बर को अपना कारोबार बंद रकने की अपील की । इंटक, एटक, सीटू, एच एम एस, एक्टू, बैंक, बीमा, राज्य केंद्र कर्मचारियों ने एकजुटता व्यक्त करते हुए प्रदेश भर के व्यापारियों एवं आम जनता से देश के अन्नदाताओं का पूरा समर्थन करने का आव्हान किया । प्रदर्शन किया। सीटू के अध्यक्ष बी सान्याल, राज्य सचिव धर्मराज महापात्र, इंटक अध्यक्ष संजय सिंह, एटक महासचिव हरनाथ सिंह, एच एम एस कार्यकारी अध्यक्ष, एच एस मिश्रा, एक्टू महासचिव बृजेंद्र तिवारी, तृतीय वर्ग शा़ कर्म संघ के अध्यक्ष राकेश साहू, एस टी यू सी के सचिव एस सी भट्टाचार्य, बीमा कर्मी नेता वी एस बघेल, अलेक्जेंडर तिर्की, सुरेन्द्र शर्मा, केन्द्रीय कर्म नेता आशुतोष सिंह, दिनेश पटेल, राजेंद्र सिंह, मानिक राम पूराम, बी एस एन एल के।महासचिव आर एन भट्ट, बैंक कर्मी महासचिव शिरीष नलगुंडवार, डी के सरकार, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के नवीन गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, विभाष पैतुंडी, एस एफ आई के राजेश अवस्थी, जनवादी नौजवान सभा के प्रदीप गभने, जनवादी महिला समिति की गंगा साहू, अंजना बाबर, ने किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले प्रतिगामी और किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए किसान तीन कृषि कानूनों के साथ साथ बिजली (संशोधन) अधिनियम को वापस लेने की मांग की । नेताओं ने कहा कि किसानों का यह आंदोलन न केवल भारतीय कृषि के हित में है बल्कि यह हमारे भोजन की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। भंडारण की सीमा हटाने का अर्थ काला बाजारियों लूट की खुली छूट देना है। सरकार स्वामीनाथन आयोग द्वारा अनुशंसित न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी रूप से लागू करके किसानों के साथ न्याय करे। ट्रेड यूनियनों ने समस्त नागरिकों से इस न्याय युद्ध में किसानों का साथ देने और 8 दिसम्बर जो बंद को कामयाब बनाने की अपील की । ट्रेड यूनियनों ने किसानों के भारत बंद को सफल बनाने की अपील
07 Dec 2020 08:18AM,by: Imran Khan
रायपुर- मरवाही में हार के बाद जनता कांग्रेस में मंथन शुरू हो गई है।नए अध्यक्ष रेणु जोगी की अध्यक्षता में सागौन बंगले में बैठक चल रही है। इस बैठक में सभी ज्ञरेणु जोगी की अध्यक्षता में सागौन बंगले में ओर गुप बैठक शुरु रायपुर- मरवाही में हार के बाद जनता कांग्रेस में मंथन शुरू हो गई है।नए अध्यक्ष रेणु जोगी की अध्यक्षता में सागौन बंगले में बैठक चल रही है। इस बैठक में सभी कोर ग्रुप के सदस्य शामिल है। बैठक में 10 एजेंडों पर चर्चा चल रही है। इस बैठक का मुख्य रुपरेखा तय किया गया है। जिसमें आॅनलाइन सदस्यता अभियान की शुरूआत कैसे किया जाए।साथ ही वीर नारायण सिंह जयंती और बीरगांव नगर निगम घेराव 10 दिसम्बर को किया जाएगा। इसके अलावा वादा निभाओ सप्ताह 11-17 दिसम्बर चलाया जाएगा। प्रदेश समिति का गठन (उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव की नियुक्ति को लेकर पर भी चर्चा हो रही है। बस्तर और सरगुजा संभागीय स्टीरिंग कमेटी का गठन, धान सत्याग्रह की रूप- रेखा का निर्धारण,मोर्चा प्रकोष्ठ ओं का सम्मेलन सहित अन्य विषयों को लेकर चर्चा हो रही है। इस बैठक में नए अध्यक्ष रेणु जोगी सहित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद है।कोर ग्रुप के सदस्य शामिल है। बैठक में 10 एजेंडों पर चर्चा चल रही है। इस बैठक का मुख्य रुपरेखा तय किया गया है। जिसमें आॅनलाइन सदस्यता अभियान की शुरूआत कैसे किया जाए।साथ ही वीर नारायण सिंह जयंती और बीरगांव नगर निगम घेराव 10 दिसम्बर को किया जाएगा। इसके अलावा वादा निभाओ सप्ताह 11-17 दिसम्बर चलाया जाएगा। प्रदेश समिति का गठन (उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव की नियुक्ति को लेकर पर भी चर्चा हो रही है। बस्तर और सरगुजा संभागीय स्टीरिंग कमेटी का गठन, धान सत्याग्रह की रूप- रेखा का निर्धारण,मोर्चा प्रकोष्ठ ओं का सम्मेलन सहित अन्य विषयों को लेकर चर्चा हो रही है। इस बैठक में नए अध्यक्ष रेणु जोगी सहित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद है।
07 Dec 2020 07:59AM,by: Imran Khan
रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने तेलीबांधा में यूको बैंक के नए एटीएम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए एटीएम की स्थापना और संचालन से बैंकिंग सेवाओं में वृद्धि होगी, साथ ही बैंक के ग्राहकों को भी इसका लाभ मिलेगा। तेलीबांधा क्षेत्र के ग्राहकों को पैसे निकालने के लिए बैंक में लाइन नही लगना पडे़गा। इस दौरान यूको बैंक के जोनल हेड व डीजीएम एस आर पंडा, कुमार गौरव शाखा प्रबंधक, एस के दास, डिप्टी जोनल हेड यूको बैंक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
07 Dec 2020 07:59AM,by: Thaneshwar sahu
अभिनेता वरुण धवन, जो चंडीगढ़ में राज मेहता की 'जुग जुग जीयो ’की शूटिंग कर रहे थे, ने कोरोनोवायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। 'कुली नंबर 1' अभिनेता ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान अपने दोस्तों के साथ बातचीत की एक तस्वीर के साथ अपने स्वास्थ्य अपडेट को साझा किया। वरुण धवन हुए कोविड पॉज़िटिव
07 Dec 2020 05:49AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







