08 Apr 2022
दीपक हुड्डा ने कहा है कि एलएसजी में साथी खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या उनके भाई की तरह हैं और भाइयों में लड़ाई होती रहती है। दरअसल, पिछले साल क्रुणाल के साथ विवाद के बाद दीपक ने बड़ौदा टीम छोड़ दी थी। दोनों की एक हालिया तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वे विकेट गिरने का जश्न मनाते हुए गले मिल रहे थे।
08 Apr 2022 07:31AM,by: Naveen kumar sahu
हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट (एचडीएफ) का आम आदमी पार्टी में विलय हो गया। इसके बाद फ्रंट के संस्थापक और पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल की नीतियों और दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर पार्टी का 'आप' में विलय कर रहा हूं।" सिंह ने 2020 में कांग्रेस से निकलकर हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की स्थापना की थी। हरियाणा: 'डेमोक्रेटिक फ्रंट' का आम आदमी पार्टी में हुआ विलय
08 Apr 2022 06:58AM,by: Naveen kumar sahu
केंद्र सरकार ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन संशोधन नियम-2021 को अधिसूचित कर दिया है जिसके तहत एक जुलाई 2022 से लॉलीपॉप की डंडी, प्लेट, कप और कटलरी सहित एकल इस्तेमाल प्लास्टिक के तौर पर चिह्नित वस्तुओं के उत्पादन, आयात, भंडारण, वितरण और बिक्री पर रोक होगी. सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, नहीं बेच सकेंगे ये आइटम
08 Apr 2022 06:33AM,by: Imran Khan
भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने 'रूस के साथ व्यापार करने को लेकर भारत पर पश्चिमी देशों का दबाव है?' सवाल पर कहा कि, "मुझे नहीं लगता है कि ऐसा कुछ है। प्रतिबंध लगाने की बातचीत चल रही है लेकिन यह पूरे व्यापार पर लागू नहीं होती। हमारा ध्यान रूस के साथ बरकरार आर्थिक संबंधों को स्थिर बनाए रखना है।"
08 Apr 2022 06:02AM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने नैशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को रद्द करने के फैसले को 'असंवैधानिक' बताया है। साथ ही कोर्ट ने नैशनल असेंबली को बहाल कर दिया और असेंबली के स्पीकर को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए 9 अप्रैल को सत्र बुलाने का आदेश दिया। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने बहाल की नैशनल असेंबली
08 Apr 2022 06:02AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





