08 Apr 2023
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के शुरू होने के बाद से 40.82 करोड़ खातों में 23.2 लाख करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 68% ऋण खाते महिला उद्यमियों के पास हैं और लगभग 51% अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उद्यमियों के हैं।
08 Apr 2023 08:18AM,by: Tikendra Sinha
हैदराबाद में राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान ने कहा कि आंध्र प्रदेश में 15 दुर्लभ पृथ्वी तत्वों के बड़े भंडार पाए गए । तत्वों में एलानाइट, सेराइट, थोराइट, कोलम्बाइट, टैंटलाइट, एपेटाइट, जिरकोन, मोनाज़ाइट, पायरोक्लोर, यूक्सेनाइट और फ्लोराइट शामिल हैं। इन तत्वों का उपयोग सेलफोन, टीवी, कंप्यूटर और ऑटोमोबाइल में किया जाता है और इसका उपयोग स्थायी चुंबक बनाने के लिए भी किया जा सकता है। आंध्र प्रदेश में किस दुर्लभ पृथ्वी तत्व के निक्षेप पाए गए
08 Apr 2023 08:18AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु मसीह को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान का स्मरण किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि आज गुड फ्राइडे का दिन हम सबको करुणा, प्रेम, क्षमा एवं मानवता का संदेश देता है। हम सब ईसा मसीह जी के बलिदान का पावन स्मरण करते हुए उन्हें नमन करते हैं। उनका संपूर्ण जीवन त्याग, धैर्य एवं सहिष्णुता का अध्याय है।
08 Apr 2023 03:50AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान दुर्ग सर्किट हाउस में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मुलाकात की। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों नेे चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगों को रखा। मुख्यमंत्री ने अनेक सामाजिक संगठनों को भवन निर्माण के लिए मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की। सरयू यादव समाज के अध्यक्ष बोधन यादव ने गोधन न्याय योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, विधायक श्री अरूण वोरा, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन भी उपस्थित थे।
08 Apr 2023 03:50AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









