08 Apr 2023
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर हैदराबाद में नाथूराम गोडसे के चित्र को प्रदर्शित करने के बाद पुलिस की निष्क्रियता के लिए आलोचना की। ओवैसी ने कहा, "भारत के पहले आतंकवादी का नाम है...गोडसे जिसने गांधीजी की हत्या की और हैदराबाद में लोग उसकी फोटो लेकर घूम रहे हैं।" उन्होंने कहा, "अगर कोई...ओसामा बिन लादेन की तस्वीर ले गया होता तो पुलिस घरों के दरवाजे तोड़ देती।" भारत का पहला आतंकवादी गोडसे : ओवैसी
08 Apr 2023 02:25AM,by: Babuaa Desk
तेलंगाना बीजेपी प्रमुख बंदी संजय कुमार ने दावा किया कि सीएम केसीआर का बेटा और तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव टीएसपीएससी पेपर लीक मामले के पीछे थे और जांच की मांग की। उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री के बेटे को 30 लाख छात्रों की जिंदगी बर्बाद करने के लिए निलंबित किया जाना चाहिए.'' एसएससी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी संजय को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में रिहा कर दिया गया।
08 Apr 2023 02:25AM,by: Babuaa Desk
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि महंगी गैस, महंगा तेल, थोक और खुदरा महंगाई आजादी के बाद सर्वोच्च शिखर पर है, सिर्फ सत्ता की भूख में मोदी सरकार आम जनता की कमर तोड़ रही है, फिर भी महंगाई से देशवासियों को लूटने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ रही है। पेट्रोल-डीजल 100 के पार, रसोई गैस 1177, खाने का तेल 200 के पार। आम जनता बेबस और लाचार है पर मोदी सरकार केवल अपने चंद पूंजीपति मित्रों के मुनाफे की सोच रही है। मोदी सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी विगत 7 साल में 258 परसेंट बढ़ाया है और डीजल पर 820 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इन तमाम आंकड़ों के बावजूद मोदी सरकार द्वारा महंगाई को झूठलाया जाना यह प्रदर्शित करता है कि महंगाई को काबू करना मोदी सरकार के बस में नहीं है।
08 Apr 2023 01:32AM,by: Tikendra Sinha
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का 9 अप्रैल रविवार को सुबह 11.30 बजे कोरापुट ओडिशा से बस्तर पहुंचेंगे एवं विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के बाद विधानसभा क्षेत्र के जोन-सेक्टर-बूथ कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रभारियों से चर्चा करेंगे। शाम 5 बजे बस्तर से जगदलपुर के लिये रवाना होंगे।
08 Apr 2023 01:32AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में जय भारत सत्याग्रह के सफल आयोजन के लिये गठित प्रदेश स्तरीय़ निगरानी समिति की बैठक प्रभारी सत्यनारायण शर्मा की उपस्थिति मे संपन्न हुयी। इस बैठक में गुरूमुख सिंह होरा, रवि घोष, सुशील आनंद शुक्ला, राजेन्द्र तिवारी, सुमित्रा घृतलहरे, देवंचद्र मातलम उपस्थित हुये। कन्ट्रोल रूम प्रभारी कन्हैया अग्रवाल, महेन्द्र छाबड़ा, सलाम रिजवी उपस्थित हुये। निगरानी समिति की बैठक संपन्न
08 Apr 2023 01:32AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज दुर्ग शहरी विधानसभा के ग्राम गंजमंडी पहुंचे। उन्होंने गंजमंडी में क्षेत्र के विकास के लिए कई विकास कार्यो की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने घोषणा की कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए बोरसी और पटरीपार में आत्मानंद स्कूल खोला जाएगा। उन्होंने नगर निगम दुर्ग के कार्यालय भवन का निर्माण और विधानसभा के विभिन्न वार्डाे में बेडमिन्टन कोर्ट व खेल मैदानों का उन्नयन कराने की भी घोषणा की।
08 Apr 2023 01:32AM,by: Tikendra Sinha
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय से एनुवल स्टेट्स ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट (असर) - 2022 जारी करते हुए कहा कि कोरोना के वजह से विभिन्न राज्यों में बच्चों के सीखने के स्तर में काफी नुकसान हुआ वहीं छत्तीसगढ़ में 2021 की तुलना में 2022 में स्कूल शिक्षा विभाग और शिक्षकों ने काफी मेहनत कर अपनी पूर्व स्थिति की ओर वापस आना शुरू किया। शीघ्र ही और बेहतर स्थिति में लाने की दिशा में विभाग एकजुट होकर कार्य करेंगा।
08 Apr 2023 01:32AM,by: Tikendra Sinha
भेंट-मुलाकात के लिए आज दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेे दीपक नगर में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नये भवन का लोकार्पण किया। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के मद्देनजर नये स्कूल भवन में स्मार्ट क्लास रुम, एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी और सुसज्जित लैब बनाए गए हैं। लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्कूल के बच्चों से बातचीत की और एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रुम और भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन किया। स्कूल परिसर में एक करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से नये भवन के साथ ही नया स्मार्ट क्लास रुम, एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी तथा भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान प्रयोगशाला बनाया गया है। साथ ही स्कूल के पुराने भवन का रंग-रोगन और मरम्मत भी किया गया है।
08 Apr 2023 01:32AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









