08 Apr 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक श्री मंगल पाण्डे को आज उनके शहादत दिवस पर नमन किया है। बघेल ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत वीर सेनानी मंगल पाण्डे ने अंग्रेजों के दमन के विरूद्ध सबसे पहले आवाज उठाई। उनके साहस ने अन्य सैनिकों को भी शक्ति दी और विरोध की चिंगारी भड़क उठी। सेनानी मंगल पाण्डे ने अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके और मातृभूमि के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उनकी देशभक्ति और शहादत ने स्वाधीनता की भावना जन-जन में जगा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगल पाण्डे जैसे महानायकों का साहस और बलिदान हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
08 Apr 2023 01:31AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के दुर्ग शहर विधानसभा के वार्ड क्रमांक. 39 पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां सोनकर भवन के पास स्थित पुनुराम सोनकर एवं उनके परिवार के आतिथ्य में भोजन के लिए उनके घर पहुंचे, जहां सोनकर परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री का तिलक-आरती एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर और स्थानीय विधायक श्री अरुण वोरा , सीजी राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी उपस्थित रहे।
08 Apr 2023 01:31AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



