08 Jun 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (7 जून) देश को संबोधित किया। उन्होंने 21 जून यानी योग दिवस से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण मुफ्त करने का एलान किया। साथ ही, दिवाली तक देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज देने की घोषणा की। हालांकि, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुए कुप्रबंधन के लिए राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। अब पीएम मोदी के भाषण पर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी के एलान का स्वागत किया, जबकि विपक्षी नेताओं ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि देर आए, दुरुस्त आए।
08 Jun 2021 02:03AM,by: Vikash Kumar
आनलाइन सोसल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों का पालन करने के लिए सरकार से और समय मांगा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार कंपनी ने कहा है कि वह नियमों का पालन करना चाहती है लेकिन देश में महामारी की स्थिति की वजह से उसे कुछ और समय चाहिए। ट्विटर ने नए आईटी नियमों का पालन करने मांगा समय
08 Jun 2021 01:35AM,by: Vikash Kumar
पुणे के एक केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भयंकर आग में मरने वालों का आंकड़ा अब 17 तक पहुंच गया है. इनमें 15 महिलाएं भी शामिल हैं. फैक्ट्री के आग पर अब काबू पा लिया गया है और फिलहाल अंदर कूलिंग के साथ साथ सर्च ऑपरेशन भी जारी है. इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवार वालों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 लाख रुपये के मुआवज़े का एलान किया है. घायलों के लिए 50 हज़ार की मदद की बात कही गई है.
08 Jun 2021 01:34AM,by: Vikash Kumar
पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नई वैक्सीनेशन पॉलिसी का एलान किया. उन्होंने कहा कि 21 जून से देश के सभी लोगों को केन्द्र सरकार की तरफ से मुफ्त कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. पीएम मोदी ने कहा कि अब राज्य सरकार के खर्च भी केन्द्र की तरफ से भी वहन किए जाएंगे. पीएम मोदी की घोषणा को विपक्ष ने देर से लिया गया दुरुस्त फैसला बताया है. नई वैक्सीनेशन पॉलिसी को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने क्या कहा...
08 Jun 2021 01:14AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






