08 Jun 2021

Generic placeholder image

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इन्फोसिस के सह-संस्थापक और चेयरमेन नंदन नीलेकणि को ट्विटर पर टैग करते हुए कहा कि “वे उम्मीद करते हैं कि इन्फोसिस और नीलेकणि आयकरदाताओं को प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर निराश नहीं करेंगे. ” गौरतलब है कि आयकर विभाग की नए ई-फाइलिंग वेबसाइट के डिजाइन और उसके मेन्टिनेंस की जिम्मेदारी आईटी कंपनी इन्फोसिस को ही दी गई है. निर्मला सीतारण ने ट्वीट करते हुए कहा- “बहुप्रतीक्षित ई-फाइलिंग पोर्टल 2.0 को पिछली रात 8.45pm पर लॉन्च कर दिया गया. लेकिन इसमें कई खामियां और शिकायतें मिल रहीं हैं. उम्मीद है कि इन्फोसिस और नंदन नीलेकणि आयकरदाताओं को प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर निराश नहीं करेगे. करदाताओं के लिए अनुपालन में आसानी हमारी प्राथमिकता है.” "आयकरदाताओं को ना करें निराश" : निर्मला सीतारमण

08 Jun 2021 04:11PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

सांसद विजय बघेल ने कहा कि उनके पास लगातार किसानों की शिकायतें आ रही है कि भूपेश सरकार द्वारा खराब हो चुके गोबर को प्राथमिक साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को जबरदस्ती बेचा जा रहा है। सांसद विजय बघेल ने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा खराब गोबर को गोबर खाद/ऑर्गेनिक मैन्योर के नाम पर बेचा जा रहा है, जिसके मानक का कोई ठिकाना नहीं है, यह एक अमानक खाद है जिसे जबरदस्ती किसानों को खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने 44 हजार टन गोबर खरीदा इसमें से केवल 1 हजार टन से ही वर्मी कंपोस्ट बनाया गया, बाकी 43 हजार टन गोबर कु-प्रबंधन और अव्यवस्था के चलते खराब हो गया, जिसके नुकसान की भरपाई भूपेश सरकार गरीब किसानों से करना चाहती है, इसी कारण बचे हुए खराब गोबर को सामान्य गोबर खाद/ऑर्गेनिक मैन्योर के नाम से किसानों को जबरदस्ती बेचा जा रहा है। 

08 Jun 2021 03:30PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

प्रदेश में कोरोना से बचाव के टीके की पहली और दूसरी डोज को मिलाकर अब तक (7 जून तक) कुल 71 लाख 50 हजार 985 टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य में 45 वर्ष से अधिक के 77 प्रतिशत नागरिकों को इसका पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं शत-प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 90 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक दी जा चुकी है। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के आठ लाख 63 हजार 508 युवाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें एक लाख सात हजार 492 अंत्योदय परिवारों के, तीन लाख 49 हजार 036 बीपीएल परिवारों के, तीन लाख 26 हजार 659 एपीएल श्रेणी के और 80 हजार 321 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। 
 
प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 58 लाख 67 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इनमें से अब तक 45 लाख 32 हजार 937 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। प्रदेश में इस आयु वर्ग के सात लाख सात हजार 356 व्यक्तियों को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। राज्य में तीन लाख छह हजार 944 स्वास्थ्य कर्मी और तीन लाख 11 हजार 759 फ्रंटलाइन वर्कर्स कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवा चुके हैं। वहीं दो लाख 30 हजार 776 स्वास्थ्य कर्मी और एक लाख 97 हजार 655 फ्रंटलाइन वर्कर्स  इसकी दूसरी खुराक भी ले चुके हैं।

08 Jun 2021 02:57PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

रायपुर-अन्तर्राष्टीय संगठन हिन्दू राष्ट्र परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से पण्डित कन्हैया प्रसाद नौटियाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष, लॉ स्टूडेंट ऋषभ मिस्त्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा परिषद, शुभी सक्सेना को राष्ट्रीय अध्यक्ष,शक्ति परिषद ( महिला विंग) चुना गया। संगठन के संस्थापक आचार्य राम, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश भाई पटेल,अंतराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अभय राज, अंर्तरस्ट्रीय संगठन मंत्री रचना जी,अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार अधिवक्ता जितेंद्र सिरोही,चुनाव समिति अध्यक्ष अधिवक्ता सिद्धेश्वर सोनी, सभी देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं और भारत के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष तथा सभी कार्यकर्ताओं ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष गणों को बधाई दिया, ऋषभ मिस्त्री जी रायपुर मे रहते है, अतः रायपुर छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता बहुत ही आनंदित है हिन्दू राष्ट्र परिषद के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन

08 Jun 2021 02:29PM,
by: Vikash Kumar