09 Dec 2020
रायपुर : प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज बिलासपुर जिले के बिल्हा के तहसीलदार सत्यपाल प्रताप राय के विरूद्ध कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया है। राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा तहसीलदार सत्यपाल प्रताप राय के निलंबन का आदेश जारी किया गया है। निलंबन अवधि में राय का मुख्यालय कार्यालय आयुक्त बिलासपुर निर्धारित किया गया है। राजस्व मंत्री ने बिल्हा के तहसीलदार को किया निलंबित
09 Dec 2020 02:10PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के जलकार्य विभाग अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने जानकारी देते हुए बताया कि मोवा सड्डू की ओर जाने वाली 700 एमएम व्यास के राईजिंग मेन तेलीबांधा रोड टनल क्रासिंग के अंदर लिकेज रिपेयरिंग कार्य दिनांक 10 दिसम्बर गुरूवार को किया जाना है। रिपेयरिंग कार्य के चलते 10 दिसम्बर गुरूवार को सुबह जलप्रदाय होने के पष्चात अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू एवं दलदल सिवनी ओव्हरहेड टैंक में 10 दिसम्बर 2020 को संध्याकालीन जलप्रदाय प्रभावित रहेगी। दिनांक 11 दिसम्बर 2020 को सुबह जलप्रदाय आंषिक रूप से प्रभावित रहेगी। इसके अतिरिक्त रायपुर शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपों से जलप्रदाय यथावत रहेगा।
09 Dec 2020 01:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : 17 साल की उम्र में भारत के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने इंटरनैशनल क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। पार्थिव पटेल ने जब भारत के लिए डेब्यू किया था तब उनकी उम्र महज 17 साल 153 दिन थी। वह भारत के सबसे युवा विकेटकीपर है। 35 वर्षीय पार्थिव पटेल ने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे इंटरनैशनल और दो टी20 मैच खेले हैं।
09 Dec 2020 01:56PM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के करीब कालीघाट इलाके में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को डोर-टू-डोर अभियान शुरू करेंगे। पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव तक की योजना बनाई है। राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे नड्डा डिजिटल रूप से नौ जिलों के हेस्टिंग्स और पार्टी कार्यालयों में चुनावी नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन करेंगे। वह गिरीश मुखर्जी रोड पर, कालीघाट में बनर्जी के इलाके का पीछे वाला हिस्सा माने जाने वाले आवासों पर, गृह सेवा अभियान ’के दौरान भाजपा के 'आर नोइ अन्नय’ (नो मोर अन्याय) अभियान के हिस्से के रूप में निवास करेंगे।
09 Dec 2020 12:54PM,by: Ashna Ali
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फोर्ब्स द्वारा लगातार दूसरे वर्ष दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया गया है। सीतारमण इस साल सूची में 41 वें स्थान पर हैं। उनके अलावा, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ (68), एचसीएल एंटरप्राइज की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा (55) और लैंडमार्क ग्रुप की चेयरमैन रेणुका जगतियानी (98) भी इस सूची में शामिल हैं।
09 Dec 2020 12:32PM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






