09 Dec 2020
कोलकाता : बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को बुधवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद एक बार फिर कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सक्रिय राजनीति से काफी वक्त से दूर भट्टाचार्य लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हेंं वुड्सलैंड अस्पताल के फ्लू क्लीनिक के आइसीयू वार्ड में रखा गया है। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर हैं। अस्पताल प्रबंधन ने उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड भी गठित की है।
09 Dec 2020 05:59PM,by: Thaneshwar sahu
सूरजपुर : दुनिया में नई-नई बीमारियां जन्म ले रही है। जिसमें से एक हैें कोविड-19 वायरस जो कि एक वैश्विक महामारी के रूप में फैल रहा है। बीमारी और वायरस फैलने का सबसे बड़ा कारण ग्लोबलाईजेशन है। कोविड-19 तेजी से फैलने वाली एक बीमारी हैं जिसका वर्तमान में एन्टीडॉट बनाने का कार्य विकासशील एवं विकसित दोनों प्रकार के देषों द्वारा किया जा रहा हैं। इस वैश्विक बीमारी से हमारा जिला भी अछूता नही रहा यहा सरगुजा संभाग का सर्वप्रथम कोविड 19 धनात्मक केस अप्रैल माह में विकासखण्ड प्रतापपुर ग्राम पंचायत के जजावल प्रवासी कैम्प में आया था।
09 Dec 2020 05:28PM,by: Thaneshwar sahu
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को घोषणा की कि मंत्रिमंडल ने पीएम-वानी (वाईफाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस) लॉन्च करने का फैसला किया है जो सार्वजनिक डेटा कार्यालयों के माध्यम से सार्वजनिक वाईफाई सेवा प्रदान करेगा। प्रसाद ने कहा, "पब्लिक डेटा ऑफिस के लिए लाइसेंस, पंजीकरण या शुल्क की कोई आवश्यकता नहीं होगी।" उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्र के डिजिटल सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए पीएम ने व्यक्तिगत पहल की है।
09 Dec 2020 05:27PM,by: Ashna Ali
नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। कैबिनेट की बैठक में आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को भी मंजूरी दी गई है। कैबिनेट के फैसलों के बारे में मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने यह जानकारी दी। इस योजना के अंतर्गत मौजूदा वित्त वर्ष में 1,584 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, पूरी योजना में साल 2020 से 2023 की अवधि के दौरान कुल 22,810 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस योजना से 58.5 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।
09 Dec 2020 05:03PM,by: Thaneshwar sahu
मुंगेली : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में महिलाओं से उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जन सुनवाई की। जन सुनवाई सोशल डिस्टंेसिंग और फिजिकल डिस्टेंसिंग तथा सेनेटाइजर का प्रयोग किया गया। महिला आयोग की अध्यक्ष्य नायक ने सुनवाई के लिए उपस्थित सभी पक्षकारों से चर्चा कर संबंधित प्रकरणों के स्थिति के संबंध में पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान उन्होंने जिला स्तरीय परिवार समिति में पचास प्रतिशत सदस्य महिलाओं का होना अनिवार्य बताया। इसी क्रम में उन्होनंे जिला पंचायत सदस्य लोरमी क्षेत्र क्रमांक-19 की हेमिन मंगेश्कर एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मायारानी सिंह (बोड़तरा) को परिवार समिति में नियुक्त करने के लिए संबंधित को निर्देश दिया।
09 Dec 2020 04:42PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : बेहतर शहरी गवर्नेंस के मामले में छत्तीसगढ़ ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली की प्रजा फाउंडेशन द्वारा शहरी गवर्नेस इंडेक्स-2020 की जारी की गई रैंकिंग में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। इस सूची में ओडिशा को पहला और महाराष्ट्र को दूसरा स्थान दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि के लिए शहरवासियों और नगरीय प्रशासन विभाग को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
09 Dec 2020 04:28PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








