10 Jan 2024

Generic placeholder image

वाणिज्य, उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय कार्याें की समीक्षा की। श्री देवांगन ने अधिकारियों को राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में इकाईयों के लिए आबंटित भूमि पर उद्योग स्थापना नहीं करने वाली इकाईयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में सूक्ष्म, लघु मध्यम एवं वृह्द उद्योगों की विकास, औद्योगिक नीति के अंतर्गत उद्योगों को राज्य की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सहायता, सार्वजनिक उपक्रमों के कार्य सहित राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड, सीएसआईडीसी, पंजीयक फर्म व संस्थाओं की गतिविधि एवं वाष्पयंत्र कार्यों सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को सही समय पर दिलाना सुनिश्चित करें।

10 Jan 2024 12:48PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए निरंतर शिविर लगाएं जा रहे हैं। योजना के तहत जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन) योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। गांव की बस्ती तक अधिकारियों का अमला पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। भारत सरकार की लगभग 22 योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक पहुंचाना है। इनमें आम नागरिकों को पक्का घर, हर घर में नल, घर तक बिजली, शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, आजीविका सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हैं।  विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए लगाया गया विशेष शिविर

10 Jan 2024 09:42AM,
by: Tikendra Sinha